ब्रॉसनन ने कहा: पान मसाला ब्रांड ने धोखाधड़ी की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2018 9:36 AM
नयी दिल्ली : पान मसाला के एक भारतीय ब्रांड के छद्म( सरोगेट) विज्ञापन में अपनी मौजूदगी से विवादों में आये हॉलीवुड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने कहा है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए उत्पाद की नुकसानदेह प्रकृति के बारे में उन्हें अंधेरे में रखा. अतिरिक्त निदेशक( स्वास्थ्य) एस के अरोड़ा ने बताया, ‘दिल्ली […]
नयी दिल्ली : पान मसाला के एक भारतीय ब्रांड के छद्म( सरोगेट) विज्ञापन में अपनी मौजूदगी से विवादों में आये हॉलीवुड अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन ने कहा है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए उत्पाद की नुकसानदेह प्रकृति के बारे में उन्हें अंधेरे में रखा.
अतिरिक्त निदेशक( स्वास्थ्य) एस के अरोड़ा ने बताया, ‘दिल्ली राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ को लिखित जवाब में अभिनेता ने कहा है कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की क्योंकि कंपनी ने उत्पाद की नुकसानदेह प्रकृति और विज्ञापन के अनुबंध की अन्य नियम- शर्तों का खुलासा नहीं किया.’
दिल्ली सरकार ने हाल में ब्रॉसनन को कारण बताओ नोटिस जारी किया और पान मसाला समूह से पूछा कि उसके निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ क्यों नहीं दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाए.
अरोड़ा ने कहा, ‘ कानूनी नोटिस के जवाब में ब्रॉसनन ने यह भी कहा कि कंपनी के साथ उनका करार पूरा हो चुका है और ऐसे अभियानों के खिलाफ वह हमारे विभाग को सभी तरह की मदद और समर्थन देने को तैयार हैं.’
अधिकारी ने सभी नामी शख्सियतों और मास मीडिया एजेंसियों से पान मसाला, चाय, इलाइची और अन्य सामानों के नाम पर तंबाकू के सरोगेट विज्ञापनों( अप्रत्यक्ष रूप से किसी उत्पाद का प्रचार) में शामिल नहीं होने की अपील की है क्योंकि ये सभी सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादन कानून( कोटपा), 2003 की धारा पांच के तहत प्रतिबंधित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










