ePaper

''सुपरमैन'' ने जब पढ़ी अपनी मौत की खबर, ऐसे बताया - अभी जिंदा हूं मैं...!

Updated at : 07 Mar 2018 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
''सुपरमैन'' ने जब पढ़ी अपनी मौत की खबर, ऐसे बताया - अभी जिंदा हूं मैं...!

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें आती-जाती रहती हैं. कभी यह किसी को रातोंरात स्टार बना देता है, तो कई बार लोगों को ‘जीते जी मार भी डालता’ है. कई सेलिब्रिटीज ऐसी अफवाहों के शिकार हो चुके हैं. इनमें जहां हमारे बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और हनी सिंह जैसे नाम शामिल हैं, तो […]

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें आती-जाती रहती हैं. कभी यह किसी को रातोंरात स्टार बना देता है, तो कई बार लोगों को ‘जीते जी मार भी डालता’ है.

कई सेलिब्रिटीज ऐसी अफवाहों के शिकार हो चुके हैं. इनमें जहां हमारे बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और हनी सिंह जैसे नाम शामिल हैं, तो इसका ताजा शिकार बने हैं हॉलीवुडकेसुपरमैनयानी हेनरी कैविल.

जैसाकि हर बार होता है,ऐसी अफवाहों कीजानकारी पाकर ‘पीड़ित’ सेलिब्रिटीको सामने आकर अपने जीवित और सकुशल होने का सबूत देना पड़ता है.

कुछ इसी तरह पिछले दिनों इसका शिकार बने फिल्मी पर्दे के सुपरमैन हेनरी कैविल. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि हेनरी कैविल एक सुबह उठे और मोबाइल पर देखा तो उनके मरने की खबर गूगल परचल रही थी. फिर क्या था! सुपरमैन ने सुपर अंदाज में ही इस खबर का खंडन किया. हेनरी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की.

इसमें उन्होंने अपने बारे में छपी खबरों का स्क्रीनशॉट लगाया और साथ ही एक सेल्फी भीचिपका दी. आप भी देखें –

https://www.instagram.com/p/Bf8XxTRl9Bk/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola