Grammy Awards 2018: मरणोपरांत लिओनार्ड कोहेन और कैरी फिशर को मिला पुरस्‍कार

Updated:
विज्ञापन
Grammy Awards 2018: मरणोपरांत लिओनार्ड कोहेन और कैरी फिशर को मिला पुरस्‍कार

लॉस एंजिलिस : संगीत महारथी लिओनार्ड कोहेन को 60वें ग्रैमी पुरस्कार में मरणोपरांत ‘बेस्ट रॉक परफॉरमेंस’ पुरस्कार से से सम्मानित किया गया. गायक एवं गीतकार का निधन नवंबर 2016 में हुआ था. कोहेन ने संगीतकार दिवंगत क्रिस कॉर्नेल को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया. उन्हें ‘‘यू वॉन्ट इट डार्कर” के लिए यह पुरस्कार […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : संगीत महारथी लिओनार्ड कोहेन को 60वें ग्रैमी पुरस्कार में मरणोपरांत ‘बेस्ट रॉक परफॉरमेंस’ पुरस्कार से से सम्मानित किया गया. गायक एवं गीतकार का निधन नवंबर 2016 में हुआ था. कोहेन ने संगीतकार दिवंगत क्रिस कॉर्नेल को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया. उन्हें ‘‘यू वॉन्ट इट डार्कर” के लिए यह पुरस्कार मिला.

कोहेन के अलावा ‘स्टार वार्स’ की अदाकारा कैरी फिशर को भी मरणोपरांत ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है. कैरी को उनकी ऑडियोबुक रिकॉर्डिंग ‘द प्रिंसेस डायरिस्ट’ के लिए सम्मानित किया गया. कोहेन की लॉस एंजिलिस स्थित उनके आवास में 82 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी.

इसे कैरी के निधन से पांच सप्ताह पहले दिसंबर 2016 में जारी किया गया था. इससे पहले ग्रैमी पुरस्कार 2009 में भी उन्हें उनकी किताब ‘विशफुल ड्रिंकिंग’ के लिए नामित किया जा चुका है. ग्रैमी के प्रीशो में पुरस्कार की घोषणा की गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola