हेलबॉय की टीम से जुड़ी नयी अभिनेत्री

लंदन : बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी ओकोनेदो हेलबॉय फिल्म की टीम से जुड गयी हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं. द एम्पायर पत्रिका की खबर के मुताबिक, ब्रायन ग्लीसन और एलिस्टेयर पेटरी भी नई फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन नील मार्शल करने जा रहे हैं. […]
लंदन : बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी ओकोनेदो हेलबॉय फिल्म की टीम से जुड गयी हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं. द एम्पायर पत्रिका की खबर के मुताबिक, ब्रायन ग्लीसन और एलिस्टेयर पेटरी भी नई फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन नील मार्शल करने जा रहे हैं.
फिल्म में डेविड हार्बर मुख्य भूमिका में होंगे. सोफी ने बताया कि उनकी भूमिका बिल्कुल अलग है और अब तक निभाए गए उनके सभी किरदारों की तुलना में उन्हें इसके लिए बहुत मेहनत करनी पडेगी. इसके अलावा फिल्म में हार्बर को गोद लेने वाले उसके दत्तक पिता के रुप में आयन मैकशेन, एक रहस्यमय मध्यकालीन जादूगरनियों के रुप में प्रोफेसर ट्रेवर ब्रूम और मिला जोवोविच नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










