अगले महीने तक सुधार केंद्र में रहेंगे हार्वे वीनस्टीन

लॉस एंजिलिस : यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे हॉलीवुड निर्माता हार्वे वीनस्टीन कम से कम अगले महीने तक एक सुधार केंद्र में रहेंगे. निर्माता के प्रवक्ता ने पीपुल मैग्जीन को बताया कि किसी पांच सितारा होटल में भेजे जाने पर वीनस्टीन के जोर के बावजूद सुधार केंद्र में उपचार जारी रहेगा. प्रवक्ता ने कहा, […]
लॉस एंजिलिस : यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे हॉलीवुड निर्माता हार्वे वीनस्टीन कम से कम अगले महीने तक एक सुधार केंद्र में रहेंगे.
निर्माता के प्रवक्ता ने पीपुल मैग्जीन को बताया कि किसी पांच सितारा होटल में भेजे जाने पर वीनस्टीन के जोर के बावजूद सुधार केंद्र में उपचार जारी रहेगा.
प्रवक्ता ने कहा, वीनस्टीन का अगले महीने तक उपचार चलेगा. उनको अगले महीने तक बाह्य रोगी चिकित्सा उपचार मिलता रहेगा.
उनसे जुड़े एक और शख्स ने पीपुल को बताया कि निर्माता का मानना है कि उनको चौबीसों घंटे सहायता की जरूरत है.
उन्होंने कहा, वह उपचार के लिए राजी हुए लेकिन वह नहीं मानते कि उनको सुधार केंद्र भेजे जाने की जरूरत है.
अलबत्ता, वीनस्टीन से जुड़े हुए एक और सूत्र ने दावा किया कि निर्माता ने स्वीकार किया कि उनको मदद की जरूरत है.
वीनस्टीन पर 40 से ज्यादा महिलाओं ने यौन दुराचार के आरोप लगाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










