अमांदा बाइंस ने मां-बाप पर लगाया चोरी का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:42 PM
हॉलीवुड अभिनेत्री अमांदा बाइंस ने अपने मां-बाप पर चोरी और धनशोधन के आरोप लगाए हैं. डेली स्टार की खबर के अनुसार 27 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने परिवारवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है. परेशानियों से घिरी रहने वाली बाइंस की अपने मां-बाप के साथ बातचीत नहीं होती, यह बात वह पहले ही बता […]
हॉलीवुड अभिनेत्री अमांदा बाइंस ने अपने मां-बाप पर चोरी और धनशोधन के आरोप लगाए हैं. डेली स्टार की खबर के अनुसार 27 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने परिवारवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है.
परेशानियों से घिरी रहने वाली बाइंस की अपने मां-बाप के साथ बातचीत नहीं होती, यह बात वह पहले ही बता चुकी हैं.
‘बिग फैट लायर’ स्टार ने ट्विटर पर डाले गए एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं धनशोधन..अनैतिक प्रबंधन कार्य के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं. मैंने उनके साथ कभी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किया और वह मेरी जानकारी के बिना मेरे पैसे चुराते रहे.’’ बाइंस को हाल में कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट से एक घंटा बाहर फेंकने और मादक पदार्थ रखने समेत कई आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










