HIT 3 X Review: नानी की 'हिट 3' फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :01 May 2025 8:36 AM
विज्ञापन
Hit 3 box office collection day 2

Hit 3 box office collection day 2

HIT 3 Twitter Review: साउथ एक्टर नानी की 'हिट 3' आज 1 मई को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक्स रिव्यू के जरिये बताते हैं कि यह देखने लायक है या नहीं.

विज्ञापन

HIT 3 Twitter Review: साउथ सुपरस्टार नानी की ‘हिट 3’ आज सिनेमाघरों में तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हो चुकी है, जिसमें एक्टर एक जबरदस्त आईपीएस अधिकारी अर्जुन सरकार के किरदार में खूब सारा एक्शन करते नजर आ रहे हैं. ‘हिटवर्स’ की इस तीसरी किस्त का निर्देशन और लेखन सैलेश कोलानू की ओर से किया गया है. इस फिल्म के साथ और भी 3 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिनमें से एक अजय देवगन की ‘रेड 2’ है. अब ऐसे में देखना यह है कि इतनी फिल्मों की कतार में ‘हिट 3’ दर्शकों का दिल पाई है या चूक गई है? जानते हैं एक्स रिव्यू क्या कहता है.

पब्लिक को कैसी लगी हिट 3?

हिट 3 को देखने गए दर्शकों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की है. एक यूजर ने लिखा, ‘#HIT3 एक संतोषजनक क्राइम थ्रिलर है जिसमें कुछ दिलचस्प और कुछ खींचे हुए हिस्से हैं. फिल्म अच्छी शुरुआत करती है एक नए सेट-अप में. नानी का चरित्र चित्रण बखूबी डिजाइन किया गया है और उन्होंने एक ऐसे रोल में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे उन्होंने पहले नहीं निभाया. वह फिल्म को अपने कंधों पर उठाते हैं।पहले भाग में जाँच का एंगल दिलचस्प है और फिल्म एक बड़े और गंभीर मामले से संबंधित है. हालांकि, इंटरवल के बाद गति कम हो जाती है. एक्शन सेटअप में अधिक समय लगता है लेकिन फिल्म चरमोत्कर्ष की ओर तेजी पकड़ लेती है. इसमें बहुत सारी हिंसा है जो पारिवारिक दर्शकों के लिए परेशान करने वाली हो सकती है।श्रीनिधि और अन्य ने अच्छा किया. कुछ हिस्से बहुत भविष्यवाणी योग्य हैं और संपादन बेहतर हो सकता था. कुछ दृश्यों में बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा काम करता है. कैमियो अच्छे हैं. यह एक महान फिल्म नहीं है लेकिन अंततः एक ठीक-ठाक देखने लायक बन जाती है!’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘#HIT3 मैंने अभी हाल ही में Hit 3 देखा, और यह एक पूरी तरह से उत्तेजक अनुभव है! @NameisNani ने अपने चरित्र में एक ताजगी भरा नजरिया पेश किया है, जो हमें उनके एकदम अलग पहलू को दिखाता है. निर्देशक @KolanuSailesh का हर फ्रेम में ध्यान देने की क्षमता शानदार है! कहानी एक सिंगल लाइन के चारों ओर घूमती है: एक आत्मा को बचाने के लिए, वह कई अवतार ग्रहण करता है। अत्यधिक सिफारिश करता हूं! TFI में आपका स्वागत है @SrinidhiShetty7.’

यह भी पढ़े: Raid 2 के निर्देशक ने रितेश देशमुख को खलनायक बनाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वह एक शानदार…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola