HIT 3 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नानी को स्टार...

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :05 May 2025 7:21 PM
विज्ञापन
HIT 3

HIT 3

HIT 3 रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है. सुपरस्टार नानी स्टारर फिल्म को दर्शकों का और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस बीच फिल्म के निर्देशक सैलेश कोलानू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कई बातें बताई हैं.

विज्ञापन

HIT 3: सुपरस्टार नानी की नई फिल्म ‘हिट द थर्ड केस’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक्टर के साथ श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा हिट 3 में सूर्या श्रीनिवास, राव रमेश, नेपोलियन और कोमली प्रसाद जैसे अन्य भी कलाकार शामिल हैं. अब फिल्म के निर्देशक सैलेश कोलानू ने इसकी बंपर सफलता पर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे अब वह चैन की नींद सो पा रहे हैं.

हिट 3 की सक्सेस पर बोले सैलेश कोलानू

वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस के तहत प्रशांति टिपिरनेनी और नानी की ओर से निर्मित इस एक्शन थ्रिलर के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा, “आखिरकार मुझे नींद आ गई. पिछले दो महीनों में मैं एक या दो घंटे की नींद लेकर ही काम चला रहा था, कभी-कभी घर जाने के बजाय कार में, जब फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा था.” उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की रिलीज के दिन, उन्होंने दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए प्रसाद मल्टीप्लेक्स और सुदर्शन थिएटर में फिल्म भी देखी. वह बोले, “थिएटर में जोश देखना बहुत अच्छा लगता है और हॉल भरे हुए देखना संतोषजनक होता है.”

नानी को स्टार मानना ​​बंद करने में लगे 1 हफ्ते

डायरेक्टर से जब आगे सवाल किया गया कि हमें उन अभिनेताओं को निर्देशित करने की खुशी और चुनौतियों के बारे में बताइए, जिनके आप बहुत बड़े फैन हो? इसपर शैलेश ने कहा, “शुरुआत में, सेट पर जाना और उन सितारों को ‘एक्शन’ और ‘कट’ कहना, जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं, बहुत भारी था. धीरे-धीरे मैंने खुद से कहा कि मेरे हाथ में एक काम है, मुझे एक अच्छी फिल्म बनाने का काम सौंपा गया है. नानी को स्टार की तरह मानना ​​बंद करने में मुझे एक हफ्ते का समय लगा. उन्होंने भी मुझे सहज महसूस कराने के लिए कुछ बातें बताईं.”

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 25: सनी देओल की ‘जाट’ हिट हुई या फ्लॉप? 25वें दिन की कमाई ने खोल दी पोल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola