Hina Khan ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच मुंडवाया सिर, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, कहा 'मुझे उस प्रोसेस से नहीं…'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Aug 2024 1:12 PM

विज्ञापन

Hina Khan ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बाल मुंडवाते नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो में बताया है कि यह उनके लिए काफी डिप्रेसिंग और स्ट्रेसफुल है.

विज्ञापन

Hina Khan इस समय ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. वह अपनी ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को अपनी कंडीशन से अपडेट करते रहती हैं. पिछले दिनों एक्ट्रेस ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने बालों को छोटे करवा लिए थे. अब हिना ने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बालों को मुंडवाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखे नम हो जाएंगी.

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह ट्रिमर से अपने पूरे बालों को हटाते दिख रही हैं. वीडियो में वह अपनी स्तिथि के बारे में बात करते हुए भी नजर आई हैं. हिना के शेयर किए गए पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा है कि ‘पिक्सी को अलविदा, अब इसे हटाने का समय आ गया है.’

हिना ने कैंसर पीड़ित महिलाओं को दिया संदेश

हिना ने कैप्शन में आगे कैंसर से पीड़ित अन्य महिलाओं को भी हिम्मत देते हुए लिखा है कि ‘इस सफर के सबसे मुश्किल पड़ाव को सामान्य बनाने की ये एक और कोशिश है. याद रखिए महिलाएं, हमारी ताकत हमारा धैर्य और शांति है. अगर हम अपना दिमाग लगा लें तो कुछ भी असंभव नहीं है.’

Also Read हिना खान इस शख्स को कर रही हैं मिस, जानें कौन है वो

Also Read ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई में इस शख्स ने हिना खान को दिया खूब प्यार, जानें कौन है वो

यह बहुत स्ट्रेसफुल और डिप्रेसिंग है

हिना ने अपने सिर मुंडवाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि ‘मैं वास्तव में इस पर काम करना चाहती हूं, पॉजिटिव रहना चाहती हूं, खुश रहना चाहती हूं और हर संभव चीजें करना चाहती हूं कि ये जो मेरी जर्नी है मुझे कोई मेंटल स्ट्रेस न हो. यह बहुत स्ट्रेसफुल और डिप्रेसिंग है. मैं उस प्रोसेस से गुजरना नहीं चाहती हूं, जहां मैं अपने सर पर हाथ रखूं और मेरे बाल मेरे हाथ पर हों. मुझसे पहले ही वो कदम उठाने हैं, जो कंट्रोल में है. मैं आप लोगों से यह कहना चाहिती हूं कि अगर आपकी मेंटल हेंल्थ सही है, तो आपकी फिजिकल हेल्थ उससे 10 गुणा अच्छी हो जाएगी. इस लिए फिजिकल हेल्थ ठीक करने के लिए आपको सबसे पहले मेंटल हेल्थ ठीक करनी होगी. इस लिए मैं अपनी मेंटल हेल्थ पर काम कर रही हूं और पॉजिटिव और खुश रह रही हूं.

आगे उन्होंने इस बीमारी से जूझ रहीं अन्य महिलाओं को कहा कि, ‘वहीं और भी जो लोग हैं, जो इस कठिन समय से गुजर रहे हैं. खास कर औरतें, मुझे पता है कि यह बहुत पेनफुल और परेशानी भरा है. इसलिए आप खुद को इसमें मत फंसाइए और इसके गिरने के पहले ही इसे हटा दीजिए और मैं भी यह कर रही हूं. याद रखिएगा कि आप वही हैं कुछ भी नहीं बदल रहा है. इसलिए आप अपनी खूबसूरती की तारीफ करिए. मैं तो बस इसे कर ले रही हूं. जहां जरूरत पड़ेगी मैं विग लगाउंगी, लेकिन मैं प्राउडली इस बाल्ड लुक को भी कैरी करूंगी.’

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola