ePaper

हिना खान का बदला लुक, 'अरेबियन नाइट्स' लुक में दिखी बेहद हसीन, फैंस बोले- माशा अल्लाह

Updated at : 02 Aug 2022 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान का बदला लुक, 'अरेबियन नाइट्स' लुक में दिखी बेहद हसीन, फैंस बोले- माशा अल्लाह

हिना खान ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में हिना बोल्ड आई मेकअप में वो काफी हसीन लगी. उनका ये अंदाज देख फैंस की नजरें उनसे हट नहीं रही. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा, माशा अल्लाह.

विज्ञापन

Hina Khan video: टीवी की स्टाइलिश एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ फनी वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में उन्होंने रॉकी को बेस्ट बॉयफ्रेंड बताया था. अब नागिन एक्ट्रेस अपने एक वीडियो से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. इसमें एक्ट्रेस ‘अरेबियन नाइट्स’ ट्रेंड पर एक्ट करती दिख रही है.

हिना खान का नया लुक

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो एकदम अलग लुक में दिख रही है. पहले वो पर्पल आउटफिट में दिखती है और फिर अचानक उनका लुक बदल जाता है. इसके बाद अरेबियन नाइट्स वाले थीम में उनका लुक बदल जाता है. बोल्ड आई मेकअप में वो काफी हसीन लगी. उनका ये अंदाज कापी कातिलाना है. ये रील वीडियो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CguSfNWIqzt/
यूजर बोले- माशा अल्लाह

हिना खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, विश्वास नहीं कर सकती मैंने ऐसा किया. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपकी आंखे. एक अन्य यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह. एक और यूजर ने लिखा, खूबसूरत. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपको झलक में देखने के लिए उत्साहित हूं. एक और यूजर ने लिखा, हसीना परी.

Also Read: Hina Khan Video: हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शॉपिंग बैग छीनने के लिए हुई परेशान, वायरल वीडियो
रॉकी संग हिना खान का वीडियो

हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग यूरोप ट्रिप का एक फनी थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे रॉकी उन्हें कभी भी अपना शॉपिंग बैग लेने नहीं देता. हिना उनसे अपना बैग वापस पाने के लिए अपने किकबॉक्सिंग करती दिखती है. एक्ट्रेस ने उसकी तारीफ करते हुए कहा था, कोई नहीं, मैं तुम्हारे जैसा कोई नहीं.

https://www.instagram.com/p/Cgj_5_qowIb/
हिना खान झलक दिखला जा 10 में

हिना खान हाल ही में कान्स 2022 में शामिल हुई थी. इसमें वो एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आई थी. वहीं, इन दिनों हिना के बारे में कहा जा रहा है कि वो डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में भाग ले सकती है. इस बार शो में जज की भूमिका में माधुरी दीक्षित नेने, नोरा फतेही और फिल्म निर्माता करण जौहर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola