Hina Khan ब्रेस्ट कैंसर के बाद इस गंभीर बीमारी से हुई पीड़ित, फैंस से मांगी मदद, कहा 'अगर आपमें से कोई…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Sep 2024 12:57 PM
Hina Khan ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं. वह अपनी हेल्थ अपडेट आए दिन सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक और गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया है.
Hina Khan टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. दरअसल, वह इसके तीसरे स्टेज पर हैं. इस बीमारी के बीच उन्हें कई कीमोथेराफी, सर मुड़वाने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा. एक्ट्रेस के फैंस उनकी हेल्थ के लिए भगवान से दुआएं करते रहते हैं.
हिना खान भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पोस्ट या स्टोरी के जरिए साझा करते रहती हैं. ब्रेस्ट कैंसर के बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नई और गंभीर बीमारी के बारे में खुलासा किया है.
हिना खान म्यूकोसाइटिस से पीड़ित हैं
हिना खान ने इस पोस्ट में लिखा है कि, “मुझे म्यूकोसाइटिस बीमारी हो गई है. हालांकि, मैं इसमें डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ नहीं कर पा रही हूं. इसे ठीक करना है. सब कुछ डॉक्टर बता रहे हैं.”
हिना खान ने फैंस से लगाई मदद की गुहार
हिना खान ने आगे अपने फैंस से मदद की गुहार लगाई और कहा कि, “अगर आप में से कोई इससे जूझ रहा है या फिर इसके इलाज के बारे में जानता है तुम मुझे सलाह दे. बहुत मुश्किल हो रहा है, क्योंकि मैं कुछ खा भी नहीं पा रही हूं. आप लोगों की दुआ मेरे बहुत काम आएगी. प्लीज सलाह दें.”
क्या है म्यूकोसाइटिस बीमारी?
हिना खान जिस म्यूकोसाइटिस बीमारी से पीड़ित हैं, वह असल में एक ऐसी मेडिकल कंडीशन होती है, जिसमें व्यक्ति की म्यूकस मेंब्रेन यानी डाइजेस्टिव और रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट डैमेज हो जाती है. यह बीमारी शरीर के मुंह और गले में होती है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










