स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से कैसे लड़ रही हैं हिना खान, बोली- डर लग सकता है लेकिन…
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Jul 2024 11:10 AM
Hina Khan
Hina Khan: हिना खान इन-दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. अब हिना ने उन सभी कैंसर योद्धाओं को सलाम किया, जो कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं.
Hina Khan: टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने उस वक्त सभी फैंस को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने बताया कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही है. सभी उनकी सलामति की दुआ करने लगे. एक्ट्रेस ने भी बताया कि वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं और इस बीमारी से लड़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं. अब हिना खान ने उन सभी कैंसर योद्धाओं को सलाम किया, जो कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं.
हिना खान ने कैंसर योद्धाओं को किया सलाम
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी ‘जर्नी दूसरों के लिए साहसी और प्रेरक’ हो सकती है. एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी जर्नी… यह उन सभी साहसी महिलाओं और पुरुषों के लिए है जो इस कठिन बीमारी से लड़ रहे हैं.. मैं चाहती हूं कि मेरी जर्नी साहसी और इतनी प्रेरक हो कि लोग इससे पॉजिटिविटी ले सके और अपनी कहानियों का एक पन्ना पलट सकें. याद रखें कि हम चोटिल हो सकते हैं, लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए.”

Also Read- Hina Khan Breast Cancer: हिना खान को तीसरे स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फैंस से मांगी दुआएं
Also Read- 16 घंटे लगातार काम करने से हुआ हिना खान का हाल बेहाल, बिगड़ी तबीयत, बोली- मास्क पहनकर सोना पड़ रहा
हिना खान बोली- ‘यह भी गुजर जाएगा’
हिना खान ने हाल ही में फैंस और सेलेब्स से मिल रहे सपोर्ट पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा, “यह भी बीत जाएगा”. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री ने बीते शुक्रवार को अनाउंस किया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इलाज शुरू कर दिया है और ‘अच्छा कर रही हैं’ और बीमारी पर काबू पाने के लिए ‘पूरी तरह से तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










