ePaper

Kapil Sharma Show: जब धर्मेंद्र से रोमांटिक बातें करते-करते खर्राटे लेने लगी थीं हेमा मालिनी

Updated at : 17 Mar 2020 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Kapil Sharma Show: जब धर्मेंद्र से रोमांटिक बातें करते-करते खर्राटे लेने लगी थीं हेमा मालिनी

The Kapil Sharma Show: इस वीकेंड भी कपिल शर्मा के शो में खास गेस्‍ट्स आनेवाले हैं. हम बात कर रहे हैं जानीमानी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की.

विज्ञापन

चर्चित टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लगातार दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. शो में बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की कई जानमानी हस्तियां आती हैं और खुद से जुड़ी कई अनसुनी कहानियां सुनाती है. साथ ही कपिल की टीम उन मेहमानों का स्‍वागत अपने ही अंदाज में करती हैं. गेस्‍ट्स भी इस शो में आकर बेहद खुश होते हैं और जमकर मस्‍ती करते हैं. इस वीकेंड भी कपिल शर्मा के शो में खास गेस्‍ट्स आनेवाले हैं. हम बात कर रहे हैं जानीमानी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी की. वह अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल के साथ शो में नजर आनेवाली हैं.

शो का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इस दौरान कपिल, दोनों मां बेटी से ढेर सारे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. इस दौरान ईशा अपनी मां हेमा मालिनी और पापा धर्मेंद्र को लेकर ऐसा खुलासा करती है कि हर कोई हैरान रह जाता है.

दरअसल कपिल, ईशा से पूछते हैं कि आपके बारे में ऐसी अफवाह है कि आपकी एक फ्रेंड की आवाज बिल्‍कुल आपकी तरह है तो जब आप कभी बिजी होती है तो वह भरत (भरत तख्‍तानी) को फोन कर देती हैं. जिसके जवाब में ईशा कहती है कि हां मेरी एक फ्रेंड है जिसकी आवाज मेरी तरह है, अगर मैं कभी थक जाती थी तो आगे वो मेरी जगह बात किया करती थी. वे आगे कहती है कि मैं और मेरी मां 2 मिनट से ज्‍यादा फोन पर बात नहीं कर सकते हैं.

इसके बाद वह मां और पापा का किस्‍सा शेयर करती हैं. ईशा ने बताया कि एक बार मां, पापा से बात करते हुए खर्राटे लेने लगी थीं. यह सुनकर खुद हेमा मालिनी भी हंसने लगती हैं. इसके बाद हेमा कहती हैं कि, उस दिन मैं रातभर शूटिंग करके बहुत थक गई थी. प्‍यार भी एक लिमिट तक अच्‍छा लगता है.’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं.

इस प्रोमो वीडियो से साफ है कि कपिल शर्मा का य‍ह सवाल-जवाब फैन्स को काफी एन्टरटेन करने वाला है. हेमा और ईशा शो पर जमकर मस्‍ती करनेवाले हैं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola