सिद्धार्थ शुक्ला ने निधन से 3 महीने पहले संजीदा शेख को कही थी ये बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 May 2024 12:26 PM
Sanjeeda Shaikh On Sidharth Shukla
Sanjeeda Shaikh On Sidharth Shukla: दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई थी. उनके जाने से फैंस सदमे में चले गए थे. सबका रो-रोकर बुरा हाल था. अब सालों बाद हीरामंडी एक्ट्रेस संजीदा शेख ने खुलासा किया कि आखिरी बार सिद्धार्थ संग उनकी क्या बात हुई थी.
Sanjeeda Shaikh On Sidharth Shukla: सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का असामयिक निधन दुनिया के लिए एक सदमा था. बिग बॉस 13 फेम की अचानक मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी, एक्टर का निधन हुए अब 3 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं और उनके पुराने पोस्ट को शेयर करते रहते हैं. अब सालों बाद हीरामंडी अभिनेत्री संजीदा शेख ने याद किया कि जब उन्हें पहली बार सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था. साथ ही आखिरी बार उनकी दिवंगत एक्टर से क्या बात हुई थी.
सिद्धार्थ शुक्ला संग आखिरी बार संजीदा की क्या हुई थी बातचीत
संजीदा शेख ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन संग बात करते हुए बिग बॉस 13 विनर को याद किया. एक्ट्रेस ने कहा, ”मेरी सिड से बातचीत उनके निधन से ठीक तीन महीने पहले हुई थी, जब कोविड चल रहा था. उन्होंने मुझसे कहा था, ‘संजू, मैं कुछ करूंगा. बिग बॉस ने उन्हें बहुत प्यार दिया था. दर्शक उनकी हर अदा के दीवाने थे. जब हमने साथ काम किया था, उसकी तुलना में उनकी फैन-फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी. वह वह उस समय मिले प्यार और सराहना के हकदार थे.”
सिद्धार्थ की मौत की खबर सुन कैसा था संजीदा का रिएक्शन
संजीदा ने कहा, “मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक साल तक काम किया और जब उनका निधन हुआ तो यह एक पर्सनल लॉस जैसा लगा. हम अच्छे दोस्त थे और हमारे बीच अच्छी समझ थी. मुझे याद है कि मैं अपनी पंजाबी फिल्म के लिए अमृतसर में शूटिंग कर रही थी और मुझे मेरी एक दोस्त का फोन आया, जिसने मुझे बताया कि वह नहीं रहा. मुझे यह स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा, मैं टूट चुकी थी.”
दोस्त की खबर सुनने के बाद भी करना था कॉमेडी सीन शूट
संजीदा ने आगे कहा, लेकिन तभी मुझे उस समय अपनी ताकत का भी एहसास हुआ. जहां एक अभिनेता को उस दिन सब कुछ भूलकर कि आपके दोस्त का निधन हो गया है, आपको एक सीक्वेंस शूट करना है जिसके लिए आपको मजाकिया अंदाज वाली लड़की की भूमिका निभानी हैं. आपको अगर रोना है तो आप पैकअप के बाद ये कर सकते हो.” आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को मुंबई में निधन हो गया. उन्हें बालिका वधू, दिल से दिल तक और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल जैसे शो के लिए जाना जाता था. सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विनर भी रहे थे.
Read Also-सिद्धार्थ शुक्ला की यादों के साथ फिर से प्यार में पड़ना चाहती हैं शहनाज गिल… लेकिन सता रहा है ये डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










