सिद्धार्थ शुक्ला की यादों के साथ फिर से प्यार में पड़ना चाहती हैं शहनाज गिल... लेकिन सता रहा है ये डर

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 May 2023 7:18 AM

विज्ञापन

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. कपल बिग बॉस 13 में पहली बार मिले. बाद में दोनों को प्यार हुआ और साल 2021 में सिड की हार्ट अटैक से मौत हो गई. तब से शहनाज अकेली हैं. हालांकि अब अदाकारा फिर से प्यार करना चाहती है.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रस हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थी. जहां उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है. दोनों बिग बॉस 13 के घर में एक दूसरे से मिले थे. धीरे-धीरे दोस्ती हुई और कब दोनों में प्यार हो गया, किसी को खबर नहीं हुई. घर से बाहर निकलने के बाद भी कपल साथ ही रहते थे. शहनाज उनके इमोशनली अटैच हो गई थी. हालांकि साल 2021 में अचानक खबर आई कि सिड की हार्ट अटैक से मौत हो गई हैं. इस खबर से शहनाज बिल्कुल टूट गई थी. हालांकि अब वह ठीक हो गई और लेटेस्ट इंटरव्यू में फिर से प्यार में पड़ने की बात कही.

प्यार में पड़ना चाहती हैं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग बातचीत में अपने दिल की बात खोल कर रख दी. नवाज ने शहनाज से पूछा कि ऐसी कौन सी चीज है, जो वह सच में पूरे दिल से करना चाहती हैं. शहनाज उन्हें ‘प्यार’ कहती हैं. नवाजुद्दीन उन्हें देखने लगे और दोनों हंसने लगे. हालांकि शहनाज कहती हैं कि जब वह किसी से प्यार करेंगी, तो सामने वाला उनके बारे में सोचेगा.. वह ठीक से काम नहीं कर पाएगा, क्योंकि मेरी कमी उसे महसूस होगी. उन्होंने कहा, कि उनका रिश्ता काफी प्योर है.

राघव संग शहनाज का जुड़ा था नाम

अभी कुछ हफ्ते पहले, शहनाज गिल को उनके किसी का भाई किसी की जान के सह-कलाकार राघव जुयाल से जोड़ा गया था. यह सब तब शुरू हुआ, जब सलमान खान ने अभिनेत्री के मूव ऑन करने के लिए कहा. इस बात के बाद सबको लगा कि सना राघव के साथ रिलेशनशिप में है. हालांकि बाद में राघव ने इस बात को महज अफवाह बताया. शहनाज भी कई बार कह चुकी हैं, कि वो शादी नहीं करना चाहती है. बस काम करना चाहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस थाईलैंड घूमने गई थी. जहां से उन्होंने कई हॉट फोटोज शेयर की थी.

Also Read: शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबको ड्रामा क्रिएट…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola