Govinda ने पत्नी सुनीता आहूजा संग सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी, तलाक पर बोले- आप लोग विवाद सुनने आए हो
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Aug 2025 6:04 PM
गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा संग सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी फोटो- ट्विटर
Govinda-Sunita Ahuja: तलाक की लगातार अफवाहों के बीच, बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक साथ गणपति सेलिब्रेशन करते दिखे. दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे और एक दूसरे संग ट्विनिंग करते दिखे. कपल ने मीडिया के लिए पोज दिए और उनका अभिवादन किया.
Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुनीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है. हालांकि अब कपल ने साथ आकर इनसब रूमर्स पर फुलस्टॉप लगा दिया. दरअसल गोविंदा और सुनीता को गणेश चतुर्थी के मौके पर पहली बार साथ में देखा गया. जहां जोड़े ने एक कलर के ही कपड़े पहन रखे थे.
गोविंदा ने सुनीता संग गणेश चतुर्थी पर की ये बात
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में, गोविंदा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “इससे ज्यादा खास कुछ नहीं है… जब भगवान गणेश अपना आशीर्वाद देते हैं, तो परिवार के कष्ट दूर हो जाते हैं और दुख हर लेते हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि हम सब मिलजुल कर रहें. मैं खास तौर पर यश और टीना के लिए शुभकामनाएं देता हूं. आप सभी उनकी मदद और सपोर्ट करें. मैं भगवान गणेश से उनकी सफलता की प्रार्थना करता हूं.”
VIDEO | Mumbai: Bollywood actor Govinda celebrates Ganesh Chaturthi with his wife Sunita. Speaking to reporters, the actor said, "There is nothing more special than this. When Lord Ganesha bestows his blessings, the hardships of the family are removed, and sorrow is taken… pic.twitter.com/YjYjR3rmCl
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2025
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साथ सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी
तलाक की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर, सुनीता ने तुरंत बीच में ही टोकते हुए कहा, “आप लोग विवाद सुनने आए हो कि गणपति बप्पा के लिए आए हो? कोई विवाद नहीं है.” गोविंदा और सुनीता आहूजा भी अपने मुंबई स्थित घर में गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने पैपराजी को मिठाई बांटा और उनके संग खुशियां सेलिब्रेट की. बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा समेत कई सेलेब्स गणपति दर्शन के लिए गोविंदा और सुनीता के घर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










