ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट का ट्रांसफर रोकने के लिए क्या करेगी सई? राजीव को मिला शिवानी का मैसेज

Updated at : 08 Apr 2022 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट का ट्रांसफर रोकने के लिए क्या करेगी सई? राजीव को मिला शिवानी का मैसेज

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई कॉलेज से घर आती है और विराट को सन्नी के साथ फिजियोथेरेपी सेशन में जाते देखती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein upcoming Episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) एक नये मोड़ पर आ गया है. शो में राजीव की एंट्री हुई है, जिसका शिवानी से कनेक्शन है. सई उसके बारे में जानने की कोशिश कर रही है. वहीं सम्राट, पाखी को सई की बुराई करने से रोकता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई कॉलेज से घर आती है और विराट को सन्नी के साथ फिजियोथेरेपी सेशन में जाते देखती है. वो सोचती है कि डीआईजी सर को विराट का फिटनेस प्रमाण पत्र मिल जाएगा तो वो उनका ट्रांसफर कर देंगे. इसे रोकने के लिए सई कुछ सोचने लगती है.

डॉक्टर विराट की रिपोर्ट की जांच करते है और कहते हैं कि वह जल्द ही फिट और ठीक हो जाएंगे. विराट से वो कहते है कि जल्दी ही ड्यूटी पर लौट सकते है. इधर सई भी उसके पीछे-पीछे डॉक्टर के पास पहुंच जाती है. डॉक्टर उसकी तारीफ करते है कि उसने विराट का बहुत अच्छे से ख्याल रखा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: राजीव के राज का हुआ खुलासा, विराट की बातों से टूटा सई का दिल

सई सोचती है कि वो किसी भी हाल मे विराट को ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने देगी. इधर शिवानी, राजीव के बारे में सोचकर उदास रहती है. सई उसकी पसन्द का केक उसके लिए लेकर जाती है. शिवानी उसके जिद करने पर वो केक खाती है और राजवी को यादकर रोने लगती है. सई राजीव के बारे में पूछती है, लेकिन वो कुछ नहीं बताती.

सई, शिवानी के फोन से राजीव को मैसेज भेजती है. अबतक आपने देखा कि मोहित, सई को बताता है कि शिवानी बुआ बहुत पहले राजीव से शादी करना चाहती थी, लेकिन फिर कुछ हुआ और उनकी शादी कैंसिल हो गई. वो कहता है तब वो बहुत छोटा था और उसे राजीव का चेहरा तक याद नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola