Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: पाखी या सई…किसे चुनेगा विनायक? कहानी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पाखी, विराट को उस गुमनाम खत के बारे में बताती है, जो उसे मिला होता है. वो बताती है कि खिड़की के पास कोई था और उसने उस शख्स की परछाई देखी थी.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में एक बार फिर से सई और पाखी आमने-सामने होने वाली है. सई को इंतजार है कि कब उसका बेटा वीनू उसके पास आ जाए. दूसरी तरफ विराट इस बात से परेशान है कि वो किसी तरह पाखी को वीनू के बारे में बताए. आज का एपिसोड का काफी दिलचस्प होने वाला है.
सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पाखी, विराट को उस गुमनाम खत के बारे में बताती है, जो उसे मिला होता है. वो बताती है कि खिड़की के पास कोई था और उसने उस शख्स की परछाई देखी थी. विराट ये सोचकर काफी परेशान हो जाता है. तभी भवानी काकू उसे अपने समारोह में ले जाती है. इसमें काकू स्पीच देती है और महिलाओं के अधिकार के बारे में बात करती है.
दूसरी तरफ उस समारोह में कुछ औरतें पाखी को लेकर बातें करने लगती है कि वो अब कभी मां नहीं बन पाएगी. तभी शिवानी वहां आकर पाखी का साथ देती है. शिवानी कहती है कि पाखी उनके परिवार के लिए काफी मायने रखती है. वह कहती है पाखी असली में उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है और उसकी जगह पहले जैसी ही है. पाखी कहती है कि भले ही वो मां नहीं बन सकती, लेकिन उसके पास वीनू है जो उससे बहुत प्यार करता है. वो कहती है वीनू उसके लिए सबकुछ है.
Also Read: GHKPM Spoiler: पाखी को मिला एक गुमनाम खत, शो में आएगा नया ट्विस्ट
दूसरी तरफ सई अपने घर को वीनू के पसन्द से सजाती है. वो हर चीज वीनू के पसन्द से लाती है और सोचती है कि उसे ये सब अच्छा तो लगेगा ना. उषा सई से पूछती है क्या विराट ने पाखी को सच्चाई बताई. सई कहती है उसन विराट को तय समय दिया हुआ है और अगर उसने नहीं बताया तो वो खुद जाकर वीनू को ले आएगी. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीनू को सच पता चलने के बाद वो पाखी को चुनेगा ना कि सई को. उसक बाद कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










