GHKPM Spoiler: विनायक को अपने साथ लेकर जाएगी सई! विराट क्या करेगा अब? आज का एपिसोड होगा काफी धमाकेदार

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, पाखी को एक रेस्तरां लेकर आता है और सई और वीनू के रिश्ते के बारे में बात करता है. विराट उससे पूछता है कि अगर विनायक उसे अपनी छोटी मम्मी मान ले तो. इसपर पाखी भड़क जाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का एपिसोड काफी जबरदस्त हो गया है. सई को इस बात का पता चल चुका है कि वीनू उसका ही असली बेटा है. इस बात को जानने के बाद वो वीनू को अपने पास रखना चाहती है, लेकिन विराट ये नहीं चाहता. उसे डर है कि पाखी के सामने वो सारा सच लेकर ना आ जाए.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई चव्हाण निवास आती है. सई, विराट को पूरे परिवार के वीनू की सच्चाई जल्द से जल्द बताने के लिए कहती है. तब तक काकू वहां आ जाती है और सई को वीनू को बिना बताए ले जाने पर फटकार लगाती है. सई ये सुनकर चिल्ला देती है और सच्चाई सबको बताते बताते रह जाती है.
विराट सिचुएशन को संभालने की कोशिश करता है. पाखी उससे कहती है वो वीनू से बहुत प्यार करती है और उसके लिए कुछ भी कर सकती है. पाखी अपनी बातों के लिए विराट को सपोर्ट करने के लिए कहती है. उसके बर्ताव के लिए पाखी उसपर काफी नाराज होती है. वहीं, सई ये सोचकर चली जाती है कि विराट घरवालों को बता देगा. वो सोचती है कि उसका बेटा उसके पास वापस आ जाएगा.
Also Read: GHKPM: पाखी नहीं ‘रामायण’ की ‘सीता’ से जब विराट को हो गया था प्यार, शादी से पहले इस वजह से टूट गया था रिश्ता!
विराट, पाखी को एक रेस्तरां लेकर आता है और सई और वीनू के रिश्ते के बारे में बात करता है. विराट उससे पूछता है कि अगर विनायक उसे अपनी छोटी मम्मी मान ले तो. इसपर पाखी भड़क जाती है और कहती है वीनू उसका बेटा है. वो सई को वीनू से दूर रखने के लिए विराट को कहती है. दूसरी तरफ मोहित और विराट, सई के घर आते है. वो करिश्मा को अपने घर ले जाने के लिए आते है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वीनू अपने स्कूल में एक प्राइज जीतता है और उसे अपनी मां के साथ शेयर करने के लिए कहता है. ये सुनते ही पाखी और सई दोनों उसकी तरफ आगे बढ़ने लगती है. ये देखकर विराट परेशान हो जाता है और सोचता है आगे क्या करें. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










