GHKPM Spoiler: सई के सामने पाखी की हो जाएगी मौत! आनेवाला है बहुत बड़ा ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: सई के सामने पाखी की हो जाएगी मौत! आनेवाला है बहुत बड़ा ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि पाखी पर इलाज का असर नहीं देखकर सीनियर डॉक्टर परेशान हो जाते है. सई लगातार अपनी कोशिश करती है. तभी डॉक्टर कहते है कि वो उसे बचा नहीं पाए. डॉक्टर सबको बताते है कि पाखी की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) सई, पाखी को खोजने में कामयाब हो जाती है. विराट और पूरा परिवार मिलकर पाखी को अस्पताल ले जाते है. अस्पताल में उसका ऑपरेशन शुरू होता है और सई डॉक्टरों की टीम में शामिल होती है. विराट कैमरा चेक करता है और पाखी ती फोटोज देखकर भावुक हो जाता है. पाखी की इस हालत के लिए वो खुद को जिम्मेदार ठहराता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का आज का एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि सई, विराट को यकीन दिलाती है कि वो पाखी को कुछ नहीं होने देगी. वो कहती है विराट सई के सामने फूट-फूटकर रोने लगता है और पाखी को बचाने के लिए कहता है. सई उसे विश्वास दिलाती है कि वो जो भी कर सकती है वो करेगी. वह उसे विश्वास रखने और अपने बच्चे और परिवार के सदस्यों के लिए मजबूत रहने के लिए कहती है.

पाखी की हो जाएगी मौत!

पाखी पर इलाज का असर नहीं देखकर सीनियर डॉक्टर परेशान हो जाते है. सई लगातार अपनी कोशिश करती है. तभी डॉक्टर कहते है कि वो उसे बचा नहीं पाए. डॉक्टर सबको बताते है कि पाखी की मौत हो गई है. वहीं, सई अपनी कोशिश में जुटे रहती है और अचानक पाखी की पल्स चलने लगती है. जिसके बाद डॉक्टर उसके इलाज में लग जाते है. चव्हाण परिवार ये बात जानकर काफी खुश हो जाता है.

Also Read: GHKPM Spoiler: पाखी को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएगी सई, लड़ेगी मगरमच्छ से, विराट आएगा मदद के लिए आगे
पाखी से विराट मांगता है माफी

विराट, पाखी से अपने किए की माफी मांगता और सई से उसकी जान बचाने के लिए शुक्रिया कहता है. सई को हाथ पकड़े ये बातें कहता होता है और पाखी को होश आ जाता है. वो दोनों को हाथ पकड़े देखकर शॉक्ड हो जाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाखी इसपर कैसे रिएक्ट करती है. क्या विराट के दिल में अभी भी सई के लिए फीलिंग है, इसका राज भी खुलेगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola