GHKPM Spoiler: पाखी को बचाने के लिए जान की बाजी लगाएगी सई, लड़ेगी मगरमच्छ से, विराट आएगा मदद के लिए आगे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि विराट, पाखी को खोजने की काफी कोशिश करता है, लेकिन वो उसे नहीं मिलती. विराट ये मानने के लिए तैयार नहीं होता कि पाखी अब नहीं है. विराट और सई पाखी को खोजते है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. शो में उस बस का एक्सीटेंड हो जाता है, जिसमें सई, विराट, सवी और पाखी होते है. विराट किसी तरह से सबको सुही सलामत निकाल लेता है, लेकिन उसे पाखी का ध्यान नहीं रहता. जब उसे पाखी का ख्याल आता है तो वो देखता है कि वो बस में ही है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि विराट, पाखी को खोजने की काफी कोशिश करता है, लेकिन वो उसे नहीं मिलती. विराट ये मानने के लिए तैयार नहीं होता कि पाखी अब नहीं है. वो कहता है कि वो उसे किसी तरह से ढूंढ लेगा. भवानी आती है और विराट से पूछती है कि पाखी चट्टान से नीचे कैसे गिरी? वह पाखी को याद करके रोती है और कहती है कि वह उसके मरने की कल्पना नहीं कर सकती.
विराट सबसे कहता है कि उसे लगा कि पाखी बस ने नीचे उतर गई होगी. काकू कहती है कि वो सई को बचाने में इतना बिजी हो गया था कि उसे अपनी पत्नी के बारे में कुछ याद ही नहीं रहा. काकू पाखी की दुर्घटना के लिए विराट को दोषी ठहराती है. विराट सबसे कहता है कि वो नहीं मानेगा कि पाखी की मौत हो गई है. वो उसे किसी भी हाल में खोजकर रहेगा. पुलिस की टीम भी पाखी को खोजती है, लेकिन वो लोग भी नाकाम होते है.
Also Read: GHKPM Spoiler: मौत को गले लगा लेगी पाखी! उठाएगी बड़ा कदम, विराट-सई का होगा ऐसा हाल
विराट औऱ सई पाखी को खोजते है. तभी सई को पाखी का कैमरा मिलता है और उसे वो पानी के अंदर बेहोश पाती है. सई उसे बचाने के लिए जाती है. वो देखती है कि पाखी के पास एक मगरमच्छ बढ़ रहा है. वो पाखी को बचाने के लिए पानी के अन्दर जाती है, लेकिन वो डर जाती है. तभी विराट वहां आ जाता है और मगरमच्छ को गोली मार देता है. दोनों मिलकर पाखी को अस्पताल लेकर जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










