Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में नेगेटिव रोल निभाने पर वीनू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों से नफरत भरे मैसेज...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान, सवी के दृढ़ निश्चय की सराहना अपने दोस्त से करता है. वो उम्मीद करता है कि सवी के सारे सपने पूरे हो जाए. दूसरी तरफ रीवा टैटू देखकर खुश हो जाती है. वहीं, शो में वीनू का रोल निभा रहे अभिषेक कुमार ने अपने रोल को लेकर बात की.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों टॉप पर बना हुआ है. सीरियल ने अनुपमा को टीआरपी के मामले में पीछे छोड़ दिया. शो की कहानी काफी दिलचस्प हो गई है और अब ईशान और सवी दोस्त बन गए है. ईशान, सवी को समझने लगा है और दोनों के बीच गलतफहमियां खत्म हो गई है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि निनाद की तबीयत बहुत खराब हो गई है और वो सबकुछ भूल गए है. निनाद ना तो कुछ खा रहे हैं और ना कुछ बोल रहे हैं. सवी, विनायक और सारा परिवार मिलकर पूरी कोशिश करते है कि निनाद को सबकुछ याद आ जाए. फिर ईशान उसकी मदद के लिए आगे आता है. इस बीच वीनू ने अपने किरदार को लेकर बात की है.

गुम है किसी के प्यार में अभिषेक कुमार निभा रहे वीनू का रोल

सीरियल गुम है किसी के प्यार में वीनू का रोल अभिषेक कुमार निभा रहे हैं. वीनू हर बात पर अपनी बहन सवी से चिढ़ा रहता है और इस बात से उससे गुस्सा है कि वो शादी छोड़कर भाग गई थी. शो में उसका किरदार काफी नेगेटिव हो गया है. टेलीचक्कर के साथ बातचीत में अभिषेक ने शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने कहा, “ऑफ-स्क्रीन मेरे पास भाविका के साथ ज्यादा सीन हैं और मुझे लगा कि हम ऑन-स्क्रीन आमने-सामने हैं. हम सेट पर कुछ अच्छा समय बिता रहे हैं.” वहीं, अभिषेक ने शक्ति को लेकर कहा, जहां तक शक्ति की बात है तो मेरे उनके साथ ज्यादा सीन नहीं हैं, लेकिन एक एक्टर के तौर पर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है.

https://www.instagram.com/p/CzttOYlt6Go/

अभिषेक कुमार बोले- दर्शकों से कई नफरत भरे मैसेज…

अभिषेक कुमार ने क्रिएटिव मतभेदों के बारे में बताया, जिसे उन्होंने फेस किया. एक्टर ने कहा, “सेट पर क्रिएटिव मतभेद होना स्वाभाविक है. मैं अपने किरदार से बहुत अलग हूं. मुझे यह रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भी लगता है क्योंकि मुझे एक ऐसा किरदार निभाना है जिसका वास्तविक जीवन में कोई गुण नहीं है. मुझे अपने किरदार के लिए दर्शकों से कई नफरत भरे मैसेज मिलते हैं और मैं इसे और अच्छा करने के लिए मोटिवेट होता हूं. ताकि मैं नेगेटिव रोल में दर्शकों को अपनी बात समझा सकूं.

https://www.instagram.com/p/CzF5MpFNQf7/

ईशान ने की सवी की मदद

आपने अबतक गुम है किसी के प्यार में देखा कि सवी, अपने दादा निनाद को पुरानी बातें याद दिलाने की कोशिश करती है. सवी अपने अतीत की यादों का इस्तेमाल करते हुए निनाद को अस्पताल के कमरे के अंदर मूंग दाल का हलवा खाने के लिए मनाने की कोशिश करती है. वो काफी निराश हो जाती है और तभी ईशान उसकी मदद के लिए आता है. वो हारमोनियम पर गाना बजाता है और निनाद धीरे-धीरे सवी के साथ बिताए पलों को याद करता है. निनाद को सबकुछ याद आ जाता है और उसके बाद सारे लोग रोने लगते है. सवी, ईशान को इस मदद के लिए दिल से शुक्रिया कहती है. वहीं, रीवा, ईशान के नाम का टैटू बनवाती है और ईशान संग बिताए गए पल को याद करती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी से अपने दिल की बात कहेगा ईशान, ये शख्स बनेगा दुश्मन!

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान, सवी के दृढ़ निश्चय की सराहना अपने दोस्त से करता है. वो उम्मीद करता है कि सवी के सारे सपने पूरे हो जाए. दूसरी तरफ रीवा टैटू देखकर खुश हो जाती है और ईशान का प्यार वापस पाने की कोशिश में लग जाती है. वहीं, सुरेखा और यशवंत बात करते है कि रीवा को कॉलेज से किसी भी वजह से निकालना होगा, ताकि ईशान को लगातार अतीत के दर्द की याद दिलाने से बचा जा सके. साथ ही, ईशान सवी को आईएएस अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने में मदद करने की बात करती है. सवी उससे कहती है कि वो उसे कभी निराश नहीं करेगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola