Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को लगी गोली, सुरेखा के अरमान पर फिरा पानी, जानें आगे क्या होगा
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशान, रीवा से माफी मांगता है. रीवा उससे पूछती है कि आखिर उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया. नशे में होने के कारण ईशान फर्श पर गिर जाता है और फिर सो जाता है. सुरेखा ईशान और सवी की शादी को मानने से इनकार करती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को फुल आन ड्रामा देखने को मिल रहा है. सवी से ईशान ने शादी कर ली है. हरिणी की आखिरी इच्छा मानने के लिए ईशान ने ये बड़ा कदम उठाया. हालांकि सवी ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन ईशान को इस बात का अफसोस है कि उसकी वजह से सवी का पूरा परिवार खत्म हो गया. शो का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होगा. शो में दिखाया जाएगा कि ईशान पूरे परिवार के सामने खुलासा करता है कि उसने सवी से शादी कर ली है. सवी से शादी की बात सुनकर रीवा टूट जाती है. पूरा परिवार हैरान हो जाता है. रीवा, ईशान को थप्पड़ मारती है और खूब रोती है.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ईशान, रीवा से माफी मांगता है. रीवा उससे पूछती है कि आखिर उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया. नशे में होने के कारण ईशान फर्श पर गिर जाता है और फिर सो जाता है. सुरेखा ईशान और सवी की शादी को मानने से इनकार करती है. सुरेखा काफी गुस्सा होती है और कहती है कि उसे पहले से पता था की सवी ईशान की जिंदगी बर्बाद कर देगी. सुरेखा, रीवा से कहती है कि उसने उसे पहले ही बता दिया था कि सवी ईशान की दयालुता का दुरुपयोग कर रही है. स्वाति रीवा को रोने के लिए नहीं कहती है और उसे परेशान होने के लिए नहीं कहती है.
https://www.instagram.com/p/C2cdJPsg8iJ/
अपनी बेटी रीवा को लेकर गई स्वाति
स्वाति, रीवा को अपने साथ चलने के लिए कहती है. सुरेखा उसे समझाने की कोशिश करती है कि ये सब कुछ सवी की वजह से हुआ है और इसमें ईशान की कोई गलती नहीं है. स्वाति कहती है कि अगर वह रीवा की जगह होती तो ईशान को जूते से नहीं मारती बल्कि उसे गोली से मार देती. स्वाति भोसले परिवार का मजाक उड़ाती है. साथ ही वो उन्हें वॉर्न करती है कि अगर आज जो हुआ उसके कारण रीवा को कुछ भी हुआ तो वह उन्हें नहीं छोड़ेगी. स्वाति अपनी बेटी रीवा को भोसले परिवार से लेकर चली जाती है.
सुरेखा के अरमान पर फिरा पानी
सुरेखा निशिकांत से कहती है कि ये मुद्दा बाहर ना जाए. निशिकांत कहता है कि ये संभव नहीं है क्योंकि ईशान ने सवी से शादी वाली बाद सबके सामने कही. दूर्वा ने सुरेखा को बताया कि सवी सिन्दूर और मंगलसूत्र पहनकर कॉलेज में घूम रही है. सुरेखा कहती है कि सवी उसके घर की बहू कभी नहीं बनेगी. वहीं, सुरेखा,यशवंत से कहती है कि ईशान की कोई गलती नहीं है, ये सब सवी का प्लान है. ईशा ने ये सारा प्लान बनाया होगा, ताकि वो ईशान को उनसे दूर कर सकें. अश्मिता, सुरेखा से कहती है कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि ईशान, सवी से जबरदस्ती शादी कर रहा था. सुरेखा ये सुनकर भड़क जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी को गोली लग जाएगा, जिसके बाद ईशान उसे भोसले परिवार में ले आएगा.
https://www.instagram.com/p/C2fBxpnAdgs/
जानें अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया गया
गुम है किसी के प्यार में अबतक दिखाया गया कि भोसले विश्वविद्यालय में, छात्रों को संदेह हुआ क्योंकि सवी ने मंगलसूत्र पहना हुआ है. जब दुर्वा की सहेलियां सवी से पूछती हैं कि उसने किससे शादी की है, तो सवी कहती है कि उसने किसी से शादी नहीं की है. सवी का कहना है कि उनके गले में जो नेकपीस है, वह मंगलसूत्र नहीं बल्कि धागा है, जिसे उन्होंने अपनी बहन की बेहतर सेहत के लिए पहना है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सवी और ईशान का भविष्य क्या होगा. क्या भोंसले परिवार ईशान और सवी की शादी को स्वीकार करेगा? क्या रीवा बदले की भावना से काम करेगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










