Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: मेकर्स ने एक साथ काटा इन चार किरदारों का पत्ता, अब सीरियल में नहीं आएंगे नजर
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jan 2024 10:03 AM
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट ट्रैक काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा होगा. सीरियल में समृद्ध को उसके पिता बताते है कि समय सीमा समाप्त होने में अभी भी 15 मिनट बाकी हैं और अगर सवी नहीं आई तो, उसे निनाद को खत्म करना होगा. ईशान जो वहां पहले पहुंच गया है, निनाद को बचाने की कोशिश करता है.
Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा मुख्य रोल निभा रहे हैं. सीरियल का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. ईशान रामटेक आया है और इस दौरान ऐसा कुछ हो जाता है, जिससे उसकी जिंदगी बदल जाएगी. सवी के परिवार वालों को समृद्ध किडनैप कर लेता है और उन्हें बंद कर एक कारखाने में रखता है. सवी को वो धमकी देता है कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वो उसके घरवालों को मार देगा. समृद्ध, सवी के आंखों के सामने उसके दादा को पैर में गोली मार देता है. सवी ये देख काफी डर जाती है और समृद्ध से शादी करने के लिए मान जाती है.
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट ट्रैक
गुम है किसी के प्यार का लेटेस्ट ट्रैक काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरा होगा. सीरियल में समृद्ध को उसके पिता बताते है कि समय सीमा समाप्त होने में अभी भी 15 मिनट बाकी हैं और अगर सवी नहीं आई तो, उसे निनाद को खत्म करना होगा. ईशान जो वहां पहले पहुंच गया है, ये बात सुन लेता है. वो फैसला करता है कि उसे निनाद को बचाना होगा. ईशान गुंडे से भिड़ जाता है और उसे हरा देता है. एक दूसरा गुंडा ये देख लेता है और समृद्ध और मंदार को सूचित करता है. चव्हाण परिवार को उम्मीद जगी है क्योंकि उन्हें ईशान के बचाव की उम्मीद है. समृद्ध और उसके लोग ईशान को खोजने लगते है.
https://www.instagram.com/p/C13pucfvB1H/
सवी के परिवार के सारे लोगों की हुई मौत
ईशान को काफी खोजने के बावजूद समृद्ध और मंदार ईशान का पता नहीं लगा पाता. ईशान फ्लोर पर तेल फैलाता है और इस वजह से समृद्ध और उसके गुंडे फिसल जाते हैं. जिसके बाद ईसान समृद्धि, मंदार और गुंडों को रॉड से हरा दिया. वीनू और हरिनी और पूरे परिवार को वो उनके चंगुल से छुड़ाता है. भवानी उन्हें बचाने के लिए ईशान का शुक्रिया अदा करती है. वहीं, सवी वहां पहुंच जाती है और देखती है कि फैक्ट्री आग की लपटों में घिरी हुई है. अपने बेहोश परिवार को खोजकर, वह उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाती है. वो उन्हें जागती है, लेकिन कोई नहीं जागता. सवी उन्हें लेकर अस्पताल जाती है, जहां डॉक्टर उन्हें बताते है कि वो उसके परिवार में से किसी को नहीं बचा पाए.
गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो
वहीं, गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें निनाद, भवानी काकू, वीनू और अश्विनी के तसवीर के ऊपर हार चढ़ा होता है. ये देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक साथ ही मेकर्स चार किरदारों का पत्ता शो से काट देंगे. आगे के एपिसोड में निनाद, भवानी काकू, वीनू और अश्विनी नजर नहीं आएंगे. मेकर्स ने उनका किरदार खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है. अब देखना है कि आगे के एपिसोड में क्या होगा.
https://www.instagram.com/p/C1ycbglCVmh/
सवी और ईशान की शादी
नए प्रोमो के मुताबिक सवी (भाविका शर्मा) की शादी ईशान से हो रही है. वह अपने परिवार के सदस्यों को याद करती है और चाहती है कि जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में वे उसके साथ रहें. ईशान उसे सांत्वना देने का प्रयास करता है. ईशान कल्पना करता है कि हरिनी उसे रियलिटी चेक दे रही है. हरिनी ईशान से पूछती है कि जब उसे अपने परिवार के सदस्य की मौत के लिए जिम्मेदार होने के बारे में पता चलेगा तो वह सवी का सामना कैसे करेगा. ईशान दोषी महसूस करता है और हरिनी केवल उसकी कल्पना का एक हिस्सा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










