Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की जगह लेने पर शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

गुम हैं किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाली है. शो में सई और विराट की कहानी अब खत्म हो जाएगी और सवी की कहानी शुरू होगी. मुख्य अभिनेता के तौर पर शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा नजर आएंगे.
स्टार प्लस का फेवरेट शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ 20 साल का लीप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. शो में आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा नजर नहीं आएंगे. अगली पीढ़ी का किरदार शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा निभाएंगे. उन्होंने अपनी भूमिकाओं और शो में शामिल होने के बारे में बात की.
‘पवित्र रिश्ता’ के अभिनेता शक्ति अरोड़ा, जो ईशान की भूमिका निभा रहे हैं, ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं हर शो को ऐसे मानता हूं, जैसे कि यह मेरा पहला शो है. मैं जिस भी नए शो में जाता हूं, वह उत्साह और घबराहट साथ-साथ चलती है. गुम है किसी के प्यार में के पहले सीजन को बहुत प्यार मिला है और हमें उम्मीद है कि हमें दर्शकों से उतनी ही प्रशंसा मिलेगी.” उन्होंने कहा, “महान और सदाबहार अभिनेत्री रेखाजी की ओर से इसे पेश करना और भी खास बनाता है, जिनकी मैंने हमेशा प्रशंसा और सराहना की है.”
https://www.instagram.com/p/Ct1bpWWg8Ho/
दूसरी ओर, सवी का किरदार निभाने वाली भाविका शर्मा ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं, लेकिन साथ ही घबराई हुई भी हूं क्योंकि ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ पहले से ही अपने साथ एक विरासत रखती है. शो ने एक मानदंड स्थापित किया है, और हम वास्तव में उस ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं. हमारे पास घबराहट और खुशी के स्पर्श के साथ मिश्रित भावनाएं हैं.”
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने विराट संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी बातें किसने…
गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो बीते दिनों रेखा के साथ जारी किया गया था. इसमें दिग्गज अभिनेत्री हरे रंग की रेशमी साड़ी में खूबसूरत दिख रही थी. एक पेंटिंग पर ब्रश घुमाने के बाद वह कहती हैं, ”किसी को सब मिल गया जो मिली मोहब्बत में शिद्दत, हमें तो रब मिल गया जो मिले मोहब्बत में इज्जत.. दिल की पहली ज़रूरी है मोहब्बत और मोहब्बत की पहली शर्त है इज़्ज़त. प्रोमो को शेयर करते हुए स्टार प्लस ने कैप्शन में लिखा था, ”सवी की कहानी के साथ आगे बढ़ रहा है वो सफर, जिसका स्वागत करने आई हैं खुद रेखाजी. तो इस नए दौर में कैसा होगा इस नई पीढ़ी का सफर. अभिनेताओं की इस पीढ़ी की यात्रा कैसी होगी? जाने के लिए देखिये ( #गुमहैकिसीप्यारमें का नया सीज़न, 28 जून से, रात 8 बजे, स्टारप्लस और कभी भी डिज़्नी+हॉटस्टार पर.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










