Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने ईशान की कार पर फेंका पत्थर, रीवा कर रही है शादी की तैयारियां
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 May 2024 11:06 AM
Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. लीप के बाद, सवी का किरदार भाविका शर्मा ने निभाया है, जबकि ईशान और रीवा का किरदार शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने निभाया है. लेटेस्ट कहानी सवी के इर्द-गिर्द घूमती है जो ईशान से प्यार करने लगी है. हालांकि अब दोनों के बीच काफी गलतफहमी हो गई है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से लगातार एंटरटेन कर रहा है. सीरियल नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के साथ शुरू हुई थी. तीनों ने सई, विराट और पाखी का रोल निभाकर जान फूंक दी थी. हालांकि बाद में मेकर्स ने लीप लिया और भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा को मेन लीड के तौर पर दिखाया गया. स्टार्स ने ईशान और सवी का रोल निभाया. अब जहां ईशान की शादी सवी के साथ हो चुकी है, लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते हैं और हमेशा खिलाफ ही रहते हैं.
सवी ने खोला चाय की दुकान
गुम है किसी के प्यार में हमने देखा कि सवी पैसे कमाने के लिए भोसले कॉलेज के सामने एक चाय की दुकान लगाने की योजना बना रही है. जब रीवा को पता चलता है और वह चाय की दुकान का नाम आईएएस चायवाली टी स्टॉल रखती है, तो वह सवी की हरकतों का पर्दाफाश करने के लिए भोसले हाउस पहुंचती है. अपकमिंग एपिसोड में, शुक्ला सवी को उसकी चाय की दुकान बैठाने में मदद करेगा और यहां तक कि उसके लिए एक नेमप्लेट भी बनाएंगे.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने ईशान से लिया बदला, जड़ दिया जोरदार थप्पड़
ईशान की कार का कांच तोड़ देती है सवी
इधर ईशान शुक्ला को खूब खरी-खोटी सुनाता है. क्योंकि वह कहता है कि अब सवी भोसले परिवार का हिस्सा नहीं है. उसने शुक्ला को नौकरी से भी निकालने का फैसला किया. ये बात जब सवी को पता चलती है तो गुस्सा हो जाती है और उससे लड़ने चली जाती है. बाद में ईशान को अपनी कार में देखकर सवी उससे बात करने के लिए बाहर आने के लिए कहती है. जब वह बात नहीं मानता, तो वह उसकी कार पर पत्थर फेंकती है, जिससे सामने का शीशा टूट जाता है.
रीवा ईशान संग शादी की करती हैं तैयारियां
ईशान बाहर आता है और सवी के व्यवहार पर सवाल उठाता है और वह उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती है. सवी ने शुक्ला को नौकरी से निकालने के ईशान के फैसले पर सवाल उठाया. जिसके बाद ईशान जाने से पहले सवी को सलाह देता है कि वह उसके कॉलेज के मामलों में हस्तक्षेप न करे. इसके अलावा रीवा ईशान संग अपनी शादी को लेकर तैयारियां कर रही है. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










