Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सवी संग रिश्ता तोड़ने की ईशान ने की पहल, क्या अकेले रह जाएगी सई की बेटी
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 May 2024 11:38 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin1 (1)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले है. जहां सवी एक तरफ आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देख रही है. वहीं पैसों के लिए उसने भोसले इंस्टीट्यूट के सामने चाय की दुकान खोली. इधर ईशान उसे आकर अजीबों-गरीब बातें सुना रहा है. ऐसा लग रहा है कि वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा से लगातार दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. कहानी बहुत सारे दिलचस्प मोड़ों से भरी हुई है. लीप के बाद, सवी का किरदार भाविका शर्मा ने निभाया है, जबकि ईशान और रीवा का किरदार शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने निभाया है.
सवी पर चाह कर भी भरोसा नहीं कर पा रहा है ईशान
लेटेस्ट ट्रैक इस बात पर केंद्रित है कि सवी को ईशान के प्रति अपने प्यार का एहसास होता है, लेकिन वह एक दुविधा में है, कि उसे अपने करियर पर फोकस करना चाहिए. फिलहाल सवी फेक प्रश्न लीक मामले में फंसी हुई है, जहां ईशान सवी को गलत समझ रहा है. वहीं असली गुनहगार यशवंत राव है, जिसने यह सब किया है और वह चाहता है कि सवी भोसले इंस्टीट्यूट छोड़ दे, जैसे उसने भोसले घर छोड़ दिया था.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को छोड़ रीवा के साथ पैरिस जाएगा ईशान, चिन्मय की हुई एंट्री
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने ईशान से लिया बदला, जड़ दिया जोरदार थप्पड़
सवी संग सारे रिश्ते तोड़ना चाहता है ईशान
इधर सवी, जो आईएएस अधिकारी बनकर अपने दिवंगत माता-पिता विराट और सई के सपनों को पूरा करना चाहती है, वह कमाने के लिए भोसले इंस्टीट्यूट के सामने अपनी चाय की दुकान शुरू करती है. इधर ईशान उसे आकर काफी बुरा-भला कहता है. ऐसा लगता है कि ईशान चाहता है कि सवी सही तरीके से अपनी शादी तोड़ दे, क्योंकि वह पहले ही घर छोड़ चुकी है और सभी रिश्ते तोड़ चुकी है.
गुम है किसी के प्यार में आएंगे दिलचस्प ट्विस्ट
आज रात ‘गुम है किसी के प्यार में‘ की शुरुआत शुक्ला की ओर से सवी को पैसे सौंपने से होती है, जो उसकी मदद करके पॉपुलर होने की इच्छा व्यक्त करता है, और कल्पना करता है कि जब सवी आईएएस ऑफिसर बन जाएगी, तो उससे जितना चाहे उतने पैसे ले सकता है. यही नहीं उसने सवी के चाय दुकान का नेमप्लेट भी बनाया, जिसपर “आईएएस चाय वाली” लिखा हुआ था. रीवा सवी के स्टॉल को देखती है.
ईशान के परिवार वाले सवी को समझेगा गलत
इधर सुरेखा आरोप लगाती है कि सवी भोसले इंस्टीट्यूट के सामने चाय की दुकान शुरू करके उन्हें बदनाम करना चाहती है. निशि इस बात से सहमत है कि सवी का मकसद केवल सहानुभूति बटोरना है. चिन्मय सवी का साथ देते हैं और कहते है कि वह जीने के लिए स्ट्रगल कर रही है. बाद में ईशान ने सुरेखा को याद दिलाया कि वे अब सवी से जुड़े नहीं हैं, और परिवार से उसके बारे में चर्चा करने से भी मना कर दिया.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिखा करेगी सुसाइड करने की कोशिश, चिन्मय उठाएगा बड़ा कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










