Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिखा करेगी सुसाइड करने की कोशिश, चिन्मय उठाएगा बड़ा कदम

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. सुरेखा की पत्नी शिखा एक बड़ा कदम उठाने वाली है और उसे चिन्मय रोकेगा. सवी ये बात जानकर चौंक जाएगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में शो अनुपमा को टीआरपी में कड़ी टक्कर देता है. सीरियल में चिन्मय की वापसी हो गई है और कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. चिन्मय, सुरेखा का बेटा है और शिखा का पति. सुरेखा जहां अपने बेटे के घर आने पर खुश है, तो दूसरी तरफ यशवंत इस बात से नाराज है. वो नहीं चाहता कि चिन्मय उसके घर में रहे. आने वाले एपिसोड में शिखा एक बड़ा कदम उठाने वाली है.


गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, जीतू के कमरे में आती है और उसे बताती है कि शिखा के सिर में दर्द है. वो उसे चाय बनाने के लिए कहती है. चिन्मय उसे बताता है कि जीतू कमरे में नहीं है. चिन्मय खुद शिखा के लिए चाय बनाता है. हालांकि सवी उसे छिपकर देखती है और सोचती है कि उसका प्लान सफल हो गया है. चिन्मय उसके लिए चाय बनाकर लाता है और देखता है कि दरवाजा बंद है. वो देखता है कि शिखा नींद की गोलियां खाने वाली है.


शिखा को सुसाइड करने से रोकेगा चिन्मय
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि चिन्मय दरवाजा खोलकर घर के अंदर जाता है और उसे नींद की गोलियां खाने से रोकता है. शिखा कहती है कि उसे इस जिंदगी से फ्रीडम चाहिए. चिन्मय उससे कहता है कि वो उसे एक ऐसी शादी से फ्री कर रहा है, जहां वो अपमानित महसूस करती है. सवी, चिन्मय से सवाल करती है कि वो अपना असली रूप दूसरों से क्यों छिपा रहा है. वो सबकी फ्रिक करता है तो दिखाता क्यों नहीं. इसपर चिन्मय उससे सवाल करता है वो इस फैमिली की इतनी फ्रिक क्यों करती है. वहीं, सवी, शिखा को सुसाइड नहीं करने की बात कहती है और अपने प्यार का इजहार चिन्मय से करने के लिए कहती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सवी अपने परिवार की मौत का ईशान से लेगी बदला, नफरत में बदलेगा उसका प्यार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola