Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी काफी इंतजार के बाद अपने प्यार का इजहार ईशान से करती है. हालांकि ईशान उसके प्रप्रोजल का जवाब ऐसे देता है, जिससे सवी हैरान हो जाती है. उसे काफी दुख होता है.

विज्ञापन

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में खूब सारा मेलोड्रामा दिखाया जा रहा है. चिन्मय के वापस आने से ट्रैक में एक नयापन देखने को मिला. सवी ने वापस से चिन्मय और ईशान को मिलवाया. चिन्मय ने पूरे कॉलेज के सामने डांस को लेकर अपने पैशन के बारे में बताया. हालांकि सुरेखा अपने बेटे को वापस काफी खुश है, लेकिन यशवंत इस बात से काफी नाराज है. चिन्मय, सवी को उसके लिए इतना कुछ करने के लिए थैंक्यू कहता है. अन्वी, सवी को हिम्मत देती है और कहती है कि ईशान का मूड काफी अच्छा है और उसे अपने दिल की बात कह देनी चाहिए.


सवी को इस वजह से थप्पड़ मारेगा ईशान
‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी अपने प्यार का इजहार ईशान के सामने करती है. वो कहती है उसे उससे प्यार हो गया है. ये सुनकर ईशान काफी हैरान हो जाएगा. प्रीकैप में दिखाया गया है कि ईशान, सवी को थप्पड़ मारेगा. ईशान का ऐसा रिएक्शन देखकर सवी चौंक जाएगा. क्या ईशान उसके प्यार को समझ पाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ईशान आगे क्या करता है. क्या ईशान उसे उसके परिवार के मौत के पीछे की वजह बताएगा. क्या सवी का प्यार नफरत में बदल जाएगा. ये सारे सवालों का जवाब आने वाले एपिसोड में मालूम चलेगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सवी अपने परिवार की मौत का ईशान से लेगी बदला, नफरत में बदलेगा उसका प्यार


जानें अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या हुआ खास
गुम है किसी के प्यार में अबतक आपने देखा कि चिन्मय के बारे में गॉसिप सुनकर यशवंत काफी गुस्सा हो जाता है औऱ वहां से बाहर चला जाता है. सुरेखा, चिन्मय को जाकर गले लगा लेती है और उससे माफी मांगती है कि उसने कभी उसकी बात नहीं सुनी. सुरेखा उसका साथ देने की बात कहती है. चिन्मय अब भोसले परिवार में रहने के लिए मान जाता है. चिन्मय, सवी को उसके परिवार से दोबारा मिलाने पर थैंक्यू कहता है. सुरेखा भी उसका आभार व्यक्त करती है. वहीं, यशवंत से ईशान बात करने की कोशिश करेगा, लेकिन वो उसकी एक बात नहीं सुनेगा. ईशान उन्हें अपनी बात समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन वो उसकी नहीं सुनता और चला जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिखा करेगी सुसाइड करने की कोशिश, चिन्मय उठाएगा बड़ा कदम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola