Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को ईशान से होगा प्यार, रीवा दोनों को अलग करने का बनाएगी प्लान

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. अब आने वाले एपिसोड में जहां सवी को ईशान से प्यार हो जाएगा. वो पूरी जिंदगी उसके साथ रहने का फैसला करेगी. इधर रीवा दोनों को अलग करने का बनाएगी प्लान.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ टॉप शो में से एक है. इसकी दिलचस्प कहानी के लिए इसे खूब प्यार मिल रहा है. शो की टीआरपी भी काफी शानदार रही है. हालिया एपिसोड में हमने देखा कि ईशान और सवी करीब आ रहे हैं. सवी से भोसले परिवार नफरत करता है और वे चाहते हैं कि रीवा ईशान की पत्नी बने. रीवा भी अब सवी से काफी इनसिक्योर है. उसे चिंता है कि कहीं वह ईशान को हमेशा के लिए न खो दें. ईशान ने सवी से शादी की, क्योंकि हरिनी चाहती थी कि वह ऐसा करे. हरिनी कोमा में है और सवी ने हरिनी के ठीक होने पर ईशान को छोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, ईशान और सवी की जिंदगी में चीजें बदलने लगी हैं. दोनों एक दूसरे के करीब आ गए हैं और दर्शकों को ये ट्विस्ट काफी मजेदार लग रहा है.
ईशान से प्यार करने लगी है सवी
ईशान सवी को डिनर के लिए बाहर ले गया था, लेकिन उन्हें फोन आया कि हरिनी की जान खतरे में है. ईशान और सवी वहां दौड़ते हैं. उन्हें पता चला कि हरिणी का डॉक्टर एक सर्जरी के लिए दूसरे अस्पताल में है और जिस अस्पताल में हरिनी है, वहां बिजली नहीं है. अस्पताल के कर्मचारियों ने ईशान को सूचित किया कि हरिनी को 15 मिनट में डायलिसिस की आवश्यकता है अन्यथा वह अपनी जान गंवा सकती है. ये सुनकर सवी बुरी तरह टूट गई है.
हरिणी को अपने बाहों में ले जाएगा ईशान
ईशान उसे दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर करने का फैसला करता है, लेकिन स्टॉफ ने बताया कि उसे एम्बुलेंस में ले जाना असंभव है, क्योंकि अस्पताल में एक मंत्री भर्ती हैं और इसलिए पूरा अस्पताल लोगों से घिरा हुआ है. आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि ईशान हरिणी को अपनी बाहों में उठाएगा और उसे दूसरे अस्पताल में ले जाएगा.
ईशान संग पूरी जिंदगी बिताने का फैसला करेगी सवी
ईशान हरिणी को बचाने में सफल होगा. इस खुशी में सवी उसे गले लगाएगी. वह अपनी बहन को बचाने के लिए उसे धन्यवाद देगी. सवी को ईशान से प्यार हो जाएगा और वह उसके साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला करेगी. हालांकि, रीवा ईशान और सावी की नजदीकियों से खुश नहीं है. वह उन्हें हमेशा के लिए अलग करने का फैसला करेगी और अक्का साहेब की मदद से उनकी शादी खत्म करने की योजना बनाएगी. गुम है किसी के प्यार में में सुमित सिंह, विजय बदलानी, वैशाली ठक्कर जैसे स्टार्स मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




