Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सनम जौहर के अलावा ये एक्टर्स की होगी एंट्री? सवी-रजत खत्म करेंगे इस दिन अपनी शूटिंग
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jan 2025 11:44 AM
sanam johar exit from Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में मेकर्स लीप लेकर आ रहे हैं और इसकी कहानी बदल जाएगी. लीप के बाद शो में दर्शकों को नयी कहानी देखने को मिलेगी. सनम जौहर के अलावा किन एक्टर्स के एंट्री की बात शो में हो रही, आइए आपको बताते हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के लिए तैयार है. सीरियल में लीप के बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज बाहर हो जाएंगे. शो में नये किरदारों की एंट्री होगी और नयी कहानी भी दिखाई जाएगी. शो की शुरुआत नील भट्ट और आयशा सिंह से हुई थी. उसके बाद शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की एंट्री हुई और लीप के बाद शक्ति का किरदार खत्म कर दिया गया. अब नये लीड्स कौन होंगे, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद होगी इन एक्टर्स की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद धीरज धूपर, अंकित नारंग, सनम जौहर और वैभवी हंकारे के साथ काम करेंगे. कुंडली भाग्य फेम धीरज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. उन्होंने ससुराल सिमर का भी काम किया है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि शो में दो मेल लीड होंगे, जबकि एक फीमेल लीड होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है और सस्पेंस बरकरार है.
इस दिन सवी और रजत करेंगे आखिरी दिन की शूटिंग
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुम है किसी के प्यार में के लीड भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज अपनी शूटिंग 25 जनवरी को खत्म कर देंगे. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आशिका और कियान, अर्श और जिगर को बातें करते सुन लेते हैं. अर्श कहता है कि उसे अब आशिका की जरुरत नहीं है और वह उसे घर से निकाल देगा. अर्श कहता है कि आशिका को वह कुछ नहीं देगा. आशिका, अर्श की सच्चाई जान कर हैरान हो जाती है. वह कियान को लेरक चली जाती है. आशिका बहुत ज्यादा शराब पी लेती है और सड़क पर बेहोश होकर गिर जाती है.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










