Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की कहानी का ऐसे होगा अंत, इस दर्दनाक हादसे के बाद शो को कहेंगे अलविदा

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की कहानी का ऐसे होगा अंत, इस दर्दनाक हादसे के बाद शो को कहेंगे अलविदा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: शो गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाला है. ऐसे में अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई और विराट हमेशा हमेशा के लिए एक होने वाले हैं, लेकिन उनका समय खत्म हो जाएगा और इस लवस्टोरी का दर्दनाक अंत हो जाएगा.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में अब 20 साल का लीप लेगा. सई-सवी बड़े हो जाएंगे और शो की कहानी उनके ईद-गिर्द ही घूमेगी. आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा ने कन्फर्म कर दिया कि वो शो को अलविदा कहने वाले है. हालांकि फैंस को यह जानने में दिलचस्पी है कि लीप से पहले आखिरी एपिसोड कैसा होगा, क्या सई और विराट हमेशा के लिए एक दूसरे के होंगे, या फिर दोनों में दरार रह जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में एक बेहद दर्दनाक ट्रेजेडी आने वाली है, जो सई और विराट को हमेशा के लिए एक तो करेगी, लेकिन उन्हें इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ेगा.

सई और विराट के रिश्ते का होगा THE END

नए प्रोमो के मुताबिक, सई और विराट हमेशा के लिए खत्म होने वाले हैं. खास बात यह है कि मौत से कुछ देर पहले दोनों की मुलाकात दिखाई जाएगी. इस पल से फैंस काफी खुश होंगे, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी. क्योंकि शो में सईं-विराट के जादुई पलों के उस आखिरी फ्रेम को दिखाया जाएगा. जिसके बाद लीप आ जाएगा और नये स्टारकास्ट की एंट्री होगी.

प्लेन क्रैश में मारे जाएंगे सई-विराट

दरअसल प्रोमो में, सई विराट से मिलने के लिए तेजी से आगे बढ़ती नजर आएगी. विराट भी सूट बूट पहने और कंधे पर बैग लटकाए सईं से मिलने के लिए दौड़ते नजर आएंगे. दोनों डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर मिलेंगे. दोनों प्लेन में साथ बैठेंगे और एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आएंगे. दोनों एक-दूसरे के सामने कबूल करेंगे कि वे एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं और उनके बिना नहीं रह सकते. तभी प्लेन में कुछ दिक्कत आएगी और स्टार्स एक दूसरे को थाम लेंगे. विराट और सई एक दूसरे को देखेंगे और समझेंगे कि यह उनकी आखिरी मुलाकात है. इसके बाद जोरदार आवाज होगी और प्लेन क्रैश हो जाएगा.


Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद ये एक्टर निभाएगा लीड रोल, फहमान खान का कटा पत्ता
सई-विराट की मौत पर फैंस हुए उदास

शो के इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी उदास हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ”#सैराट एक साथ हमेशा के लिए और हमेशा के अंत तक हमारे दिल में हमेशा के लिए… नो सैराट नो जीएचकेकेपीएम”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बाय गॉड …..फुल फिल्मी .. एयरपोर्ट सीन …… शाहरुख ….. काजल वाली फीलिंग आ गई ……. लेकिन या लव यू #SaiRat n विल मिस यू ….. लेकिन हां ….. नो सैराट .. नो गुम”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या इन दोनों की मृत्यु के बिना नई पीढ़ी बड़ी नहीं होगी?” बता दें, इस अपकमिंग एपिसोड के बाद कहानी में 20 साल का लीप आने वाला है. जिसमें सवी और वीन को बड़े होते हुए दिखाया जाएगा.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola