Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद ये एक्टर निभाएगा लीड रोल, फहमान खान का कटा पत्ता

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद ये एक्टर निभाएगा लीड रोल, फहमान खान का कटा पत्ता

गुम है किसी के प्यार में को लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आते रहते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि शो का लीड एक्टर और एक्ट्रेस कौन होगा. तो आइये बताते हैं मेकर्स किन अभिनेताओं के संपर्क में है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. जी हां शो अब 20 साल का लीप लेगा. सई-सवी बड़े हो जाएंगे और शो की कहानी उनके ईद-गिर्द होगी. आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा सीरियल को छोड़ने वाले हैं. हालांकि फैंस को ये चीज परेशान कर रही है कि लीप के बाद लीड एक्टर और एक्ट्रेस कौन होगा. पहले खबर आई थी कि इसमें उल्का गुप्ता और फहमान खान लीड रोल निभाएंगे. हालांकि अब तीन एक्टर्स के नाम पर चर्चा तेज है. इनमें शाहिर शेख (Shaheer Sheikh), आसिम रियाज (Asim Riaz), करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) शामिल हैं.

गुम है किसी के प्यार में का कौन होगा लीड एक्टर

दरअसल ये शो सई और विराट की लवस्टोरी से शुरू हुआ था. हालांकि अब उनका सफर खत्म होने वाला है और नई कहानी शुरू होगी. जिसके लिए मेकर्स फहमान खान से लेकर शहीर शेख, आसिम रियाज और करण सिंह ग्रोवर के संपर्क में हैं. शहीर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में सीरियल ‘वो तो है अलबेला’ की शूटिंग पूरी की है. वहीं करण सिंह ग्रोवर हाल ही में पिता बने हैं, तो फिलहाल अपनी बेटी देवी के साथ समय बिता रहे हैं. आसिम रियाज की बात करें तो वो अपने म्यूजिक वीडियोज में बिजी हैं. फहमान कॉमेडी शोज कर रहे हैं. हालांकि इन चारों में से लीड एक्टर कौन बनेगा, वो तो गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा.

लीड एक्ट्रेस के तौर पर भाविका शर्मा की होगी एंट्री!

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि कई एक्ट्रेसेस से संपर्क किया गया है, लेकिन मैडम सर फेम भाविका शर्मा रोल में ज्यादा फिट बैठ रही है. लीप के बाद शो की अंतिम स्टार कास्ट जल्द ही तय होने की उम्मीद है. हालांकि इसपर कुछ फाइनल नहीं हुआ है. वहीं उल्का गुप्ता से भी गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स ने संपर्क किया था. उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में के निर्माता से मिली हूं, लेकिन वास्तव में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं कर सकती हूं. मैं अभी उनसे मिली हूं, बस इतना ही. उनकी ओर से मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मुझे यह मिल सकता है और मैं लीड रोल में नजर आ सकती हूं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो छोड़ते ही ‘सई’ का हुआ बुरा हाल? ऑटो रिक्शा में चलने पर हुई मजबूर!

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola