Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ नच बलिये में लेना चाहती हैं भाग, इस खास शख्स को बनाएंगी पार्टनर

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ नच बलिये में लेना चाहती हैं भाग, इस खास शख्स को बनाएंगी पार्टनर

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप आने वाला है. ऐसे में सई ने इस शो को अलविदा कह दिया है. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह डांस रियालिटी शो नच बलिये का ह���स्सा बनना चाहती हैं. उन्होंने मिस्ट्री मैन का भी खुलासा किया.

विज्ञापन

स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) अपने लीप को लेकर सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ रही है और आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा सीरियल को छोड़ने वाले हैं. सई की भूमिका निभाने वाली आयशा सिंह भी कुछ दिनों बाद सीरियल में दिखाई नहीं देंगी. हालांकि अब उन्होंने खुलासा किया है कि वो डांस रियालिटी शो नच बलिये में भाग लेना चाहती हैं. उन्होंने अपने पार्टनर तक का खुलासा कर दिया है.

नच बलिये में भाग लेना चाहती हैं आयशा सिंह

आयशा सिंह ने गुम है किसी के प्यार में सई बनकर घर-घर पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में आयशा से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वह नच बलिए में भाग लेना पसंद करेंगी और उनका पार्टनर कौन होगा. जिसपर एक्ट्रेस ने जबाव दिया और कहा, वह शो में भाग लेना पसंद करेंगी और जाहिर है कि वह अपने ‘बलिए’ के साथ भाग लेंगी. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा नहीं किया.

आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्साइटेड हैं आयशा सिंह

आयशा सिंह ने ये भी कहा कि वह आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि शो खत्म हो गया. अब कुछ बड़ा और अच्छा करना चाहूंगी. बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद उल्का गुप्ता लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं. उल्का गुप्ता ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में के निर्माता से मिली हूं, लेकिन वास्तव में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं कर सकती हूं. मैं अभी उनसे मिली हूं, बस इतना ही. उनकी ओर से मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मुझे यह मिल सकता है और मैं लीड रोल में नजर आ सकती हूं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद लीड रोल निभाने पर उल्का गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सई की जगह…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola