Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो छोड़ते ही ‘सई’ का हुआ बुरा हाल? ऑटो रिक्शा में चलने पर हुई मजबूर!

आयशा सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. गुम है किसी के प्यार में आयशा, सई के किरदार में नजर आती है. इस रोल ने उनकी पहचान घर-घर में बना दी. कुछ समय पहले उन्होंने शो को छोड़ने पर बात की थी.
लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है. पिछले एपिसोड में दर्शकों ने बहुत सारे दिलचस्प मोड़ और ट्विस्ट देखे. इसके अलावा शो की कहानी 20 आगे बढ़ जाएगी, जिसे देखने के लिए फैंस बेकरार है. दूसरी तरफ आयशा सिंह, नील भट्ट शो के लीप लेने के बाद नजर नहीं आएंगे. आयशा शो को अलविदा कह रही है. इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो ऑटो राइड का मजा लेते दिखे. जिसके बाद यूजर्स इसपर खूब कमेंट करने लगे.
आयशा सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. गुम है किसी के प्यार में आयशा, सई के किरदार में नजर आती है. इस रोल ने उनकी पहचान घर-घर में बना दी. कुछ समय पहले उन्होंने शो को छोड़ने पर बात की थी. अब एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत फोटोज पोस्ट की, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लगी. कुछ तसवीरों में वो पोज देते दिखी. एक तसवीर में वो ऑटो रिक्शा में बैठी नजर आई.
आयशा सिंह ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, थोड़ा समय मिला लेकिन अभी भी काम कर रही हूं. उनके हैशटैग से पता चला कि वो दिल्ली में है. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आयशा के पास पैसे नहीं इसलिए रिक्शा में आई है. एक यूजर ने लिखा, मैं आपको बहुत मिस करने वाला हूं…. और मुझे नहीं लगता कि मैं अब शो देखना जारी रखूंगा. एक यूजर ने कमेंट किया, आपके बिना शो में बिल्कुल मजा नहीं आएगा, मैं उन्हें मिस करती हूं और आप बहुत क्यूट लग रही हैं.
हाल ही में आयशा से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वह नच बलिए में भाग लेना पसंद करेंगी और उनका पार्टनर कौन होगा. जिसपर एक्ट्रेस ने जबाव दिया और कहा, वह शो में भाग लेना पसंद करेंगी और जाहिर है कि वह अपने ‘बलिए’ के साथ भाग लेंगी. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










