Gadar 2 की सफलता के बाद 50 करोड़ की फीस डिजर्व करते हैं सनी दओल, अनिल शर्मा ने क्यों कहा था ये

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film

Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film

Gadar 2: गदर 2, साल 2023 की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. इसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने मूवी रिलीज से पहले एक्टर को फीस को लेकर क्या कहा था.

विज्ञापन

Gadar 2: निर्देशक अनिल शर्मा की ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. मूवी को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों का खूब प्यार मिला. ये साल 2023 में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई, जिसने 525.7 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन करके दर्शकों का दिल जीत लिया. सनी देओल और अमीषा पटेल ने तारा सिंह और सकीना की भूमिका दोहराई. हाल ही में मूवी ने अपनी सालगिरह मनाई. इस दौरान अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि उन्होंने सनी देओल को कहा था कि इस फिल्म की सक्सेस उन्हें स्टारडम दिलाएगी.

सनी देओल क्यों डिजर्व करते हैं 50 करोड़ फीस

अनिल शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में कहा था, “जब मैंने पहली बार सनी सर के साथ ‘गदर 2’ पर चर्चा की, तो मैंने उनसे कहा कि आपको यह फिल्म करने की जरुरत है. आप प्रति प्रोजेक्ट 50 करोड़ रुपये चार्ज करने के हकदार हैं और यह फिल्म आपको इसे हासिल करने में मदद करेगी. यही हुआ मुझे याद है कि उस वक्त गदर 2 का ऐसा क्रेज था कि हमें 3 बजे सुबह के शोज रखने पड़े थे.”

अनिल शर्मा गदर 2 की सफलता देख क्यों हुए थे इमोशनल

उन्होंने गदर 2 की सफलता को याद करते हुए कहा, ”मैं सुबह 7:30 बजे उठा तो मेरी पत्नी ने थियेटर्स के बाहर का नजारा दिखाया. उसकी आंख में पूरी तरह आंसु थे, ये हमारे लिए काफी इमोशनल पल था. सनी सर वास्तव में इसके हकदार थे क्योंकि वह हमेशा सुपरस्टार रहे हैं. हालांकि, स्टारडम को अक्सर बॉक्स ऑफिस नंबरों से आंका जाता है और मैं इसके लिए लोगों को दोष नहीं देता. यहां तक ​​कि इंडस्ट्री में भी मेरे अलावा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ‘गदर 2’ इतनी बड़ी हिट होगी.”

सनी देओल अब कौन सी फिल्म में आएंगे नजर

सनी देओल फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बिजी हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. इसमें शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी हैं. यह प्रोजेक्ट आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी की ओर से समर्थित है. कुछ महीने पहले, प्रीति जिंटा ने लाहौर 1947 की शूट का एक वीडियो शेयर किया था.

Also Read-Gadar 2 Turns 1: अनिल कपूर ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 एक मूवी नहीं बल्कि…

Also Read- Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल तारा सिंह के…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अनिल शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में कहा था, "जब मैंने पहली बार सनी सर के साथ 'गदर 2' पर चर्चा की, तो मैंने उनसे कहा कि आपको यह फिल्म करने की जरुरत है. आप प्रति प्रोजेक्ट 50 करोड़ रुपये चार्ज करने के हकदार हैं और यह फिल्म आपको इसे हासिल करने में मदद करेगी. यही हुआ मुझे याद है कि उस वक्त गदर 2 का ऐसा क्रेज था कि हमें 3 बजे सुबह के शोज रखने पड़े थे.''