Friendship Based Films: दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं क्वॉलिटी टाइम, तो अभी OTT पर देखें ये 7 मजेदार फिल्में

friendship films
Friendship Based Films: दोस्तों के साथ लाइफ काफी मजेदार हो जाती है, उनके साथ बिताया हुआ हर एक पल काफी स्पेशल होता है. अगर आप भी अपने फ्रेंड से काफी क्लोज हैं, तो आपको लिए हम कुछ फिल्म्स लेकर आए है, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.
Friendship Based Films: 2023 में रिलीज हुई खो गए हम कहां हाल के समय की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है. अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव स्टारर सोशल मीडिया के काले सच को दिखाती है और दोस्ती के नई पहलू से रूबरू करवाती है. अगर आपको भी फ्रेंडशिप पर बेस्ड फिल्में देखने का शौक है, तो यहां देखिए एक लिस्ट.

डियर जिंदगी
डियर जिंदगी, कायरा की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी बात से काफी परेशान हो जाती है और इससे वह लाइफ में स्ट्रेस रहती है. उसे न नींद आती है न ही किसी से बात करने का मन करता है. बाद में उनकी मुलाकात शाहरुख खान से होती है, जो मनोवैज्ञानिक होते. उसके साथ वह लाइफ जीने का नया नजरिया ढूढ़ती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ये जवानी है दीवानी
यदि आप खो गए हम कहां जैसी और फिल्में तलाश रहे हैं, तो ये जवानी है दीवानी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसे फिल्म में दोस्तों की एक मंडली को दिखाया गया है, जो एक ट्रिप पर साथ निकलते हैं और वहां ढेर सारी मस्ती करते हैं. आप ये मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
स्टूडेंट ऑफ द ईयर सेंट टेरेसा कॉलेज के स्टूडेंट के लाइफ पर बेस्ड है, वह ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे के खिलाफ तो हो जाते हैं, लेकिन उनकी मजबूत दोस्ती कभी नहीं टूटती है. आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवण स्टारर मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
‘खो गए हम कहां’ से मिलती-जुलती फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में तीन दोस्त बैचलर ट्रिप पर स्पेन जाते हैं, जहां वे खूब सारी मस्ती करते हैं और लाइफ को पूरी तरह एंजॉय करते हैं. आप इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

वेक अप सिड
फिल्म की कहानी सिद्धार्थ मेहरा पर बेस्ड है, जो काफी अमीर है और दोस्तों के साथ पार्टी करता है. हालांकि उसके जीवन में यू-टर्न तक आता है, जब वह इग्जाम में फेल हो जाता है और लेखिका आयशा से जिम्मेदारी का मूल्य सीखता है. मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जाने तू या जाने ना
जाने तू या जाने ना सबसे अच्छे दोस्त जय और अदिति की कहानी बताती है, जो एक-दूसरे के लिए अपनी रोमांटिक फीलिंग्स से अनजान हैं, हालांकि कॉलेज के बाद वे एक दूसरे को डेट करते हैं और लास्ट में एहसास होता है कि वे प्यार में है. इस फ्रेंडशिप वाली मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

दिल चाहता है
खो गए हम कहां जैसी फिल्म दिल चाहता है, तीन दोस्तों आकाश, समीर और सिद्धार्थ के बारे में है, जो एक दूसरे से कभी अलग नहीं हो सकते हैं. कॉलेज के बाद प्यार को लेकर अपने-अपने विचारों को लेकर उनके बीच मतभेद पैदा हो जाते हैं. मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










