Friday Netflix Releases: शुक्रवार को मचेगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज
Friday Netflix Releases
Friday Netflix Releases: इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर मिलने वाला है एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज. एक-दो नहीं, बल्कि कई नई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं. इस लिस्ट में रोमांचक थ्रिलर्स से लेकर इमोशनल ड्रामा तक कई दिलचस्प कंटेंट शामिल हैं, जो आपके वीकेंड को और मजेदार बना देंगे.
Friday Netflix Releases: ओटीटी लवर्स के लिए शुक्रवार का दिन हमेशा खास होता है, क्योंकि इस दिन कई नयी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होकर एंटरटेनमेंट का धमाका करती हैं. अगर आप भी हफ्तेभर की थकान मिटाकर जबरदस्त एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए. इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर एक नहीं, बल्कि कई सारी जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं.
टेस्ट
टेस्ट एक शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो क्रिकेट के जुनून, संघर्ष और इमोशंस को बखूबी दिखाती है. यह कहानी सिर्फ मैदान की नहीं, बल्कि जिंदगी की असली परीक्षा की भी है, जहां सपने, मेहनत और हौसले की कड़ी टक्कर होती है. इस फिल्म में आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. अगर आपको स्पोर्ट्स और इमोशनल कहानियाँ पसंद हैं, तो 4 अप्रैल 2025 को इसे जरूर देंखे.
कर्मा
नेटफ्लिक्स पर 4 अप्रैल को रिलीज हो रही कर्मा एक रहस्यमयी कहानी पेश करती है, जिसमें सस्पेंस और ड्रामा भरपूर है. यह कहानी छह ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह बदल जाती है. उनके अतीत के कर्म और उनसे जुड़े राज एक-एक करके सामने आते हैं, जिससे कहानी और भी रोमांचक हो जाती है.
पल्स
अगर आपको मेडिकल ड्रामा और थ्रिलर का तड़का पसंद है, तो पल्स आपके लिए परफेक्ट सीरीज है. यह कहानी एक मियामी हॉस्पिटल की है, जहां डॉक्टर्स सिर्फ मरीजों की जान ही नहीं बचा रहे, बल्कि खुद भी एक बड़े खतरे से जूझ रहे हैं. एक खतरनाक तूफान के बीच उनके फैसले और किस्मत की परीक्षा शुरू होती है. इस रोमांचक सीरीज में विला फिट्जगेराल्ड, कॉलिन वुडल और जस्टिना मचाडो मुख्य भूमिकाओं में हैं. 3 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रही यह सीरीज आपको सीट से बांधे रखेंगी.
अंकल बक
इस सीरीज में दिखाया गया है कि अंकल बक को बच्चों की देखभाल का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी अनोखी तरकीबें कभी-कभी कमाल कर जाती हैं. यह मजेदार कहानी 6 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए तैयार हो जाइए.
गरनाचस
मेक्सिको के स्ट्रीट फूड का एक शानदार एक्सप्लोरशन, जहां हर जायका अपनी एक अलग कहानी सुनाता है. यह शो खाने के दीवानों को हर बाइट के साथ जोड़ता है और उन्हें मेक्सिकन फ्लेवर्स की दुनिया में लेकर जाता है.
साइको
फिल्म में एक लड़की भागते-भागते अजीबोगरीब होटल में पहुंच जाती है, उसके पास चोरी किया हुआ कैश और कुछ चेक होते है. होटल पहुंचने के बाद अंदर कुछ ऐसा होता है, जो उसके कल्पना से परे है. इससे पहले कि वह सच्चाई को समझे, हालात उसके खिलाफ हो जाते हैं. अब सवाल यह है की क्या वो यहां से जिंदा बचकर निकल पाएगी?
Jaat: सनी देओल ने फिल्म जाट की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- डर तो लगा रहता है कि…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









