Fact Check: विवियन डीसेना बनेंगे एकता कपूर के अगले नाग ? ये 2 हसीनाएं बनेंगी नागिन, जानें सच्चाई

Naagin 7
Fact Check: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही, जिसमें नाग और नागिन के लुक में विवियन डीसेना और प्रियंका चाहर चौधरी नजर आ रहे. आइए आपकी वायरल हो रही फोटो की सच्चाई बताते हैं.
Fact Check: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर कुछ दिनों से कई खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है. पहले खबर आई कि शो आईपीएल 2025 के बाद से फ्लोर पर आएगी. उसके बाद ये कहा जाने लगा कि इस बार नागिन में लीड रोल प्रियंका चाहर चौधरी निभाएंगी. हालांकि एक्ट्रेस ने ये क्लियर कर दिया कि वह इसका हिस्सा नहीं हैं. अब सोशल मीडिया पर एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा कि विवियन डीसेना नाग के रोल में दिख रहे हैं. उनका नाग लुक देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि वह ही एकता कपूर के अगले नाग होंगे. आइए आपको सच्चाई बताते हैं.
जानें क्या है वायरल हो रही तसवीर का सच
सोशल मीडिया पर नागिनवुड नाम के इंस्टाग्राम पेज ने एक फोटो पोस्ट किया है. फोटो में विवियन नाग के लुक में दिख रहे हैं. इसमें दो नागिन दिख रही है और उसमें एक प्रियंका चाहर है और दूसरी चाहत पांडे. एक और तसवीर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि विवियन ही नागिन 7 में लीड रोल में दिखेंगे. हालांकि आपको बता दें कि ये फोटो एडिट करके बनाया गया है और फेक है. अभी तक नागिन 7 के लिए मेकर्स ने कोई भी नाम कंफर्म नहीं किया है. फैंस को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
प्रियंका चाहर चौधरी नहीं बनेगी नागिन
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में नागिन 7 के लिए प्रियंका चाहर चौधरी का नाम कंफर्म बताया जा रहा था. प्रियंका ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए ये साफ कर दिया था कि वह नागिन 7 में काम नहीं कर रही. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि ये सिर्फ अफवाह है और वह इसका हिस्सा नहीं है. साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है. बता दें कि एक्ट्रेस बिग बॉस 16 के बाद से काफी लोकप्रिय हुई थी.
यह भी पढ़ें– Naagin 7: एकता कपूर के शो में नागिन नहीं बनेंगी प्रियंका चाहर चौधरी, कहा- सच कहूं तो मुझे…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










