Fact Check: वायरल गर्ल मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, वीडियो से नहीं हटेगी नजरें

Updated:
विज्ञापन
Viral girl Monalisa

Viral girl Monalisa

Fact Check: इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा कुछ भी करती है, तो वह न्यूज बन जाती है. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह हद से भी ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं.

विज्ञापन

Fact Check: मोनालिसा, जो आई तो थी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में माला बेचने, लेकिन यहां वह रातों रात वायरल हो गई और अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब है. उनका नया पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है. उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म भी साइन कर ली. जिसमें वह जल्द ही एक्टिंग करती नजर आएंगी. हालांकि अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें ग्लैमरस फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है.

मोनालिसा ने कराया अब तक का सबसे ग्लैमरस फोटोशूट

मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो देखकर आपकी धड़कनें बढ़ जाएंगी और आप उनकी खूबसूरती से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें येलो कलर की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट किया जा सकता है. उनकी अदाएं कातिलाना है और वह एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दे रही हैं.

मोनालिसा के वायरल वीडियो की यहां जानें सच्चाई

हालांकि आपको बता दें कि मोनिलसा की ये वीडियो रियल नहीं बल्कि फर्जी है और डीपफेक का इस्तेमाल करके बनाया गया है. वीडियो में मूल रूप से अभिनेत्री वामिका गब्बी को दिखाया गया है और इसे फेस स्वैप तकनीक का उपयोग करके बदल दिया गया है. मोनालिसा के इस फोटोशूट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “साउथ की काजल अग्रवाल लग रही है… क्या अदाएं हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मोनालिसा के आगे तो बॉलीवुड भी फेल है भाई.. कितनी ग्लैमरस और सुंदर लग रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अब बॉलीवुड में मोनालिसा का टाइम आने वाला है. उनकी आंखों की कलर.”

मोनालिसा ने पहली बार फ्लाइट की यात्रा की

इंदौर की 16 वर्षीय इंटरनेट सेंसेशन ने 14 फरवरी, 2025 को केरल जाने के लिए पहली बार फ्लाइट से यात्रा की थी. उन्हें बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर ने आमंत्रित किया था और वह कोझिकोड में एक शोरूम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि थीं. मोनालिसा ने मलयालम में दर्शकों को संबोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया और कहा, “नमस्ते केरल, एलारम सुघमल्ले?” मोनालिसा की पॉपुलैरिटी का सफर महाकुंभ मेले से शुरू हुआ और अब वह सनोज मिश्रा की ओर से निर्देशित द डायरी ऑफ मणिपुर में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- Monalisa Video: अब क, ख, ग सीखेंगी कुंभ की मोनालिसा, चिपकाया हिंदी वर्णमाला का कैलेंडर, देखें वीडियो

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola