Bigg Boss 17: बिग बॉस विनर की रेस से अंकिता लोखंडे का कटा पत्ता, ये होंगे टॉप 3 फाइनलिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: बिग बॉस विनर की रेस से अंकिता लोखंडे का कटा पत्ता, ये होंगे टॉप 3 फाइनलिस्ट

बिग बॉस 17 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात करें तो अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी अभी भी गेम में बने हुए हैं और इन्हीं में से कोई एक विजेता बनेगा.

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के फैंस इन-दिनों सातवें आसमान पर हैं, 28 जनवरी को सलमान खान के शो को अपना विजेता मिल जाएगा. टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात करें तो अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी अभी भी गेम में बने हुए हैं और उनके सपोर्ट्स बाहर सपोर्ट कर रहे हैं और वोट करने की अपील चल रही है. बीते दिनों हमने विक्की जैन को घर से एविक्ट होते हुए देखा. उनके जाने से अंकिता फूट-फूटकर रोने लगी. इसके अलावा कंटेस्टेंट को उनकी जर्नी भी दिखाई गई. जिसके बाद सभी इमोशनल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे में से कोई प्रतियोगी ही ट्रॉफी जीत सकता है. अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप बन सकते हैं. वहीं मन्नारा चोपड़ा दूसरी रनरअप की होड़ में है. हालांकि अब एक ट्वीट वायरल हो रही है, जिसमें अंकिता बॉटम 4 में देखी जा रही हैं.

ये हैं टॉप 3 कंटेस्टेंट

बिग बॉस खबरी की ओर से एक ट्वीट किया गया, जिसमें टॉप 3 कंटेस्टेंट का नाम लिखा हुआ है. जिसमें मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा शामिल है. अंदरूनी सूत्रों की रिपोर्ट इन अटकलों से मेल खाती है कि मुनव्वर फारुकी विजेता के रूप में उभर सकते हैं. जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनती जारी है, फैंस अपनी सीटों पर खड़े होकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या द खबरी की भविष्यवाणियां सच होगी या फिर लास्ट मोमेंट पर कुछ फेरबदल हो सकता है.

लेटेस्ट बिग बॉस 17 वोटिंग ट्रेंड क्या कहते हैं

बिग बॉस 17 में कॉम्पिटिशन तेज हो गई है, क्योंकि मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण श्रीकांत माशेट्टी, अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार प्रतिष्ठित विजेता की ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. वोटिंग लाइनें खोल दी गई हैं, जिससे दर्शक अपने पसंदीदा प्रतियोगियों का सपोर्ट कर सकते हैं. विशेष रूप से, मुनव्वर और अभिषेक ने पहले ही बिग बॉस के टॉप 3 में स्थान सुरक्षित कर लिया है. ग्रैंड फिनाले शुरू होने से केवल छह घंटे पहले वोटिंग लाइनें बंद होने के साथ, अंतिम विजेता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

6 घंटे का होगा ग्रैंड फिनाले एपिसोड.

बिग बॉस हमेशा से सबसे ज्यादा लोकप्रिय शोज की सूची में आता है और इस साल का सीजन यानी की बिग बॉस 17 भी बेहद रोमांचक था, इस पूरे सीजन लड़ाई, झगड़ा, प्यार, इमोशन का भरपूर पैकेज लोगों को देखने को मिला और इसी वजह से ये शो टीआरपी के मामले में भी हमेशा आगे रहा. अब फाइनली ये शो खत्म होने पर है और इस सीजन को अपना विनर मिलने वाला है. शो का फिनाले 28 जनवरी को होगा और ये शाम 6 बजे से शुरू हो कर रात के 12 बजे तक चलेगा, इस 6 घंटे के स्पेशल फिनाले एपिसोड के लिए फैंस बेहद ही एक्साइटेड हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: ग्रैंड फिनाले से पहले प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा को किया सपोर्ट, बोली- बेस्ट दें बाकी…

बिग बॉस 17 को मिलेगा कितना इनाम?

टेलीचक्कर के रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 17 के विनर को 30 से 40 लाख रुपए की धनराशि मिलेगी. चर्चा ऐसी भी आ रही हैं कि शो में एक ब्रीफकेस मौजूद होगा, जिसमें एक अच्छी धनराशि होगी और उस ब्रीफकेस को लेकर कोई एक कंटेस्टेंट घर जा सकता है, लेकिन वो फिनाले की रेस से बाहर हो जायेगा. चर्चा ऐसी भी आ रही हैं कि ब्रीफकेस में जितने भी पैसे होंगे वो राशि विनर के जीती हुई धनराशि से घटा दी जाएगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola