Entertainment News: कमल हासन भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, विवेक अग्निहोत्री इस वजह से हुए ट्रोल
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है. उनके बर्थडे पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने स्पेशल पोस्ट लिखा है. सोनम ने अपने पिता के साथ अनदेखी फोटोज पोस्ट की है. वहीं, बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट सलमान खान एमसी स्टेन और शालीन भनोट की क्लास लगाते दिखे. इसका प्रोमो सामने आया है. सलमान दोनों से कहते है कि आप दोनों की हरकतों की वजह से आपकी मां औऱ बहनों को खूब गालियां पड़ रही है.
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कमल हासन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को शुरू हुई थी. आज ये यात्रा दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से शुरू होकर लाल किला पहुंचकर दिल्ली के लिए समाप्त होगी. इस यात्रा में आज साउथ एक्टर कमल हासन शामिल हुए.
कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इस वजह से हुए ट्रोल
कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री को वाई सेक्योरिटी के साथ मॉर्निक वॉक पर जाना महंगा पड़ा गया. ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. दर्शकों ने डायरेक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, “यह देखकर हैरानी होती है कि आप जैसे पर करदाताओं का कितना पैसा सुरक्षा पर बर्बाद किया जा रहा है.”
रितेश देशमुख के लिए उमड़ी भीड़
मेरी क्रिसमस का नया पोस्टर आउट
कैटरीना कैफ ने फैंस को क्रिसमस से पहले एक बेहतरीन सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस का नया पोस्टर जारी कर दिया है. पोस्टर में दो टूटे हुए ग्लास देखे जा सकते हैं, जिसमें खून लगा हुआ है.
अब्दु ने मीडिया को किया इग्नोर
बिग बॉस 16 के क्यूट अब्दु रोजिक को बीती रात बांद्रा में देखा गया. ताजिक गायक के साथ उनकी टीम भी थी. उन्होंने ब्लैक जैकेट और कोट के साथ फेंडांस टी पहनी थी. बता दें कि अब्दु को वीकेंड का वार में घर में एंट्री करनी थी, हालांकि एक मैगजीन शूट की वजह से इसमें देरी हुई. बांद्रा में जब अब्दु को पैपराजी ने पोज देने को लिए कहा और बिग बॉस हाउस में एंट्री के लिए पूछा तो एक्टर ने प्रश्न को इग्नोर किया और वहां से चले गए.
जॉनी लिवर के साथ दिखे अब्दु
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए