Entertainment News: बॉलीवुड के गलियारों में आज पूरे दिन क्या हुआ, जानने के लिए यहां पढ़ें
Entertainment News: ‘दिल मिल गए’ एक्टर अयाज खान (Ayaz Khan) और उनकी पत्नी जन्नत (Jannat) माता-पिता बने है. जन्नत ने एक प्यारी से राजकुमारी को जन्म दिया है. एक्टर ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. बिपाशा बसु ने कपल को बधाई देते हुए खास पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 का आयोजन मुंबई में हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड के सेलेब्स नजर आए. इसमें अनिल कपूर, विद्या बालन और भूमि पेडनेकर काफी स्टाइलिश लुक में दिखे. चलिए आपको बताते है किसे-किसे अवॉर्ड मिला.
अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
बी-टाउन में बीते दिनों फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड फंक्शन हुआ. जिसमें अभिषेक बच्चन को दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. बेटे की इस उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और उनकी लगन को खूब सराहा. उन्होंने जूनियर बच्चन की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, “मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आपका मजाक उड़ाया गया, उपहास उड़ाया गया.. लेकिन आपने बिना किसी टॉम टॉमिंग के चुपचाप, अपनी ताकत दिखाई.. आप सर्वश्रेष्ठ हैं और हमेशा रहेंगे.”
जैकलीन फर्नांडीज ने वापस ली याचिका
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद आज उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली है.
टीना दत्ता ने श्रीजता के लिए कही ये बात
बिग बॉस के घर में इमोशनल हुई अर्चना गौतम
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए