OTT Movies: इस वीकेंड OTT पर देख डालें ये 7 फिल्में, बाहर जाने का नहीं करेगा मन, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
OTT Movies: इस वीकेंड OTT पर देख डालें ये 7 फिल्में, बाहर जाने का नहीं करेगा मन, देखें पूरी  लिस्ट

सिनेमाघरों के बाद अब फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने लगी है. जो दर्शक किसी वजह से मूवी सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है, वो ओटीटी पर देख सकते है. चलिए आपको बताते है बॉलीवुड की ये मूवीज आप ओटीटी पर कहां देख सकते है.

विज्ञापन
undefined

अजय देवगन, तब्बू स्टारर भोला सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. भोला अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 399 रुपये में उपलब्ध है. बता दें कि भोला हिट तमिल फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक है और इसमें तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, गजराज राव और विनीत कुमार भी हैं.

undefined

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. अगर आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म पठान इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दिया था. मूवी ने जमकर कमाई की. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

undefined

फिल्म शहजादा अला वैकुंठपुरुमुलु की हिंदी रीमेक थी. हालांकि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई. हालांकि आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

undefined

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी की फिल्म सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. हालांकि मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ चुकी है.

undefined

रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली. मूवी सच्ची घटना से प्रेरित है. अगर आप इसे नहीं देख पाए है तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

undefined

सामंथा रुथ प्रभु की पहली पैन इंडिया फिल्‍म शाकुंतलम का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिली थी. प्राइम वीडियो पर ये सभी भाषाओं में उपलब्ध है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola