Entertainment News, 9 Nov: आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘एक्शन हीरो’ की घोषणा, पोस्टर रिलीज

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News, 9 Nov Live Updates: बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. आज अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 रिलीज हो गई. इस सीरीज में जहां अभिषेक की एक्ंटिग की तारीफ हो रही है, वहीं कहानी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई है. वहीं स्त्री 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. एक्टर राजकुमार राव ने बड़ा अपडेट दिया है. श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए है. जिसके बाद एक्ट्रेस की खुसी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

विज्ञापन

शहनाज गिल का नया लुक आया सामने

विरल भयानी ने शहनाज गिल का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनका नया अवतार देखने को मिल रहा है.

फिल्म ‘सीतारामम’ का हिंदी वर्जन 18 नवंबर से डिज़्नी हॉटस्टार पर होगी उपलब्ध

तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सीतारामम’ का हिंदी संस्करण 18 नवंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा. इस ओटीटी मंच ने बुधवार को यह जानकारी दी. अभिनेता दुलकर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर अभिनीत ‘सीतारामम’ पांच अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तथा सितंबर में मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी. सलमान ने कहा कि वह ‘सीतारामम’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फिल्म देखने में शानदार है, यही वजह है कि इसने दर्शकों के दिल में जगह बनायी है. मुझे यकीन है कि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में होने के कारण इसे अधिक लोग देख सकेंगे.” ‘सीतारामम’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह ऑवर दि टॉप (ओटीटी) मंच पर दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए रोमांचित हैं. मृणाल ने कहा, ‘‘मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को हिंदी में देखेंगे तथा सीता और राम की कहानी में रूचि लेंगे.” ‘सीतारामम’ राजकुमारी नूरजहां उर्फ सीता महालक्ष्मी (मृणाल ठाकुर) और लेफ्टिनेंट राम (दुलकर सलमान) के बीच पत्रों के माध्यम से एक प्रेम कहानी बयां करती है. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत फिल्म का स्वप्ना सिनेमाज़ और वैजंती मूवीज़ ने निर्माण किया है.

माधुरी दीक्षित ने साझा किया लेटेस्ट फोटोशूट 

एकता कपूर की फिल्म से बाहर हुईं दिशा पटानी

2019 में एकता कपूर ने आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म केटीना के निर्माण की अनाउंसमेंट की थी. शुरुआत में दिशा पटानी को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था. लेकिन यह प्रोजेक्ट कथित तौर पर लॉकडाउन के दौरान रडार से हट कई थी. अब बॉलीवुड हंगामा में एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दिशा पटानी को उनके “अनप्रोफेशनलिज्म” के कारण प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है.

आयुष्मान खुराना की फिल्म की घोषणा

आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो की घोषणा कर दी गई है. पोस्टर से साफ है कि एक्टर एक्शन फिल्म से फैंस को चौंकानेवाले हैं.

सलमान खान ने बॉक्सर निकहत जरीन संग किया डांस

https://www.instagram.com/reel/Cks2LnTDy2p/

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola