Bigg Boss OTT 2 Finale: जानें कब-कहां देख सकते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले? इतनी होगी प्राइज मनी

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Aug 2023 7:01 PM

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले एपिसोड 14 अगस्त को है और इसका फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. फिनाले के टॉप 5 में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे हैं. फिनाले कहां कब देंखे, इसके बारे में आपको बताते है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले एपिसोड कल यानी 14 अगस्त को होने वाला है. शो को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. टॉप 5 में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे हैं. अगर आप सोच रहे है कि फिनाले कहां देखें, ये हम बताते है.

undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता को बिग बॉस ओटीटी ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. हालांकि मेकर्स की ओर से सटीक पुरस्कार राशि की घोषणा नहीं की गई है.

undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा. सोमवार 14 अगस्त, 2023 को रात 9 बजे से फिनाले शुरू होगा, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे. सलमान शो में विनर के नाम का खुलासा करेंगे.

undefined

अभिषेक मल्हान एक यूट्यूबर है और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है. बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक काम के मामले में या किसी अन्य मामले में हमेशा अन्य कंटेस्टेंट से एक कदम आगे रहे हैं. हाल ही में एक टास्क में पूजा भट्ट को पछाड़कर अभिषेक शो के पहले फाइनलिस्ट भी बन गए हैं.

undefined

बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड एंट्रेंट के रूप में प्रवेश करने के बावजूद एल्विश ने तेजी से दर्शकों का ध्यान खींचा. पिछले हफ्तों में उनकी उपस्थिति सुर्खियों में रही, चाहे वह अविनाश सचदेवा के साथ उनके टकराव के कारण हो या उनकी बेबिका धुर्वे के साथ बातचीत. एल्विश और अभिषेक के बीच कांटे की टक्कर है.

undefined

मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. वह इस सीजन की सबसे लोकप्रिय दावेदारों में से एक हैं. बिग बॉस के घर के भीतर अपने आकर्षक व्यक्तित्व और चतुर चालों से उन्होंने लाखों फैंस बना लिए.

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबिका धुर्वे टॉप 5 में है. बेबिका का मनीषा रानी और पूजा भट्ट के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. वहीं, पूजा भट्ट भी टॉप 5 में है और पूजा भट्ट प्रशंसकों द्वारा सबसे पसंदीदा बिग बॉस ओटीटी 2 प्रतियोगियों में से एक हैं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 Finale Live: आज है बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले, एल्विश यादव- अभिषेक मल्हान कौन होगा विनर?
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola