Baatein Kuch Ankahee Si: सीरियल बातें कुछ अनकही सी में आएगा लीप! क्या खत्म हो जाएगी वंदना- कुणाल की कहानी?

Updated:
विज्ञापन

Baatein Kuch Ankahee Si: सीरियल बातें कुछ अनकही सी एक रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है. शो में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. वंदना ने तारा की वजह से कुणाल ने शादी करने का फैसला किया है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि कहानी में लीप आएगा.

विज्ञापन
undefined

सीरियल बातें कुछ अनकही सी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. सीरियल की कहानी वंदना और कुणाल के आस-पास घूमती है. वंदना ने कुणाल की बेटी तारा की वजह से कुणाल से शादी करने के लिए हां कर दिया है.

विज्ञापन
undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बातें कुछ अनकही सी में एक छोटा सा लीप आने वाला है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो शो में छह महीने का लीप आएगा. इस टाइम के बाद कुणाल की भारत वापसी को दिखाया जाएगा.

undefined

कुणाल और वंदना फिर से मिलकर बहुत खुश हैं. वंदना कुणाल में महत्वपूर्ण बदलावों को देखती है, मुंबई के लिए उसके नए प्यार को देखती है.

undefined

वहीं,मृणाल अपनी गलतियों के लिए वंदना से माफी मांगती है और वंदना उसे घर में रहने की इजाजत दे देती है. अब मृणाल उसके खिलाफ क्या जाल बुनती है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा.

undefined

बातें कुछ अनकही सी का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें कुणाल के जीवन में सोनिया फिर से प्रवेश करती है, जबकि कुणाल की शादी वंदना से हो जाती है.

undefined

प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही कुणाल और वंदना की शादी पूरी हो जाती है, सोनिया वहां आती है. कुणा, वंदना को छोड़कर सोनिया के पास चला जाता है. तारा भी उसे छोड़कर अपनी मां से मिलने के लिए दौड़ती है.

undefined

सोनिया कुणाल से कहती है कि वह उसकी लाइफ में वापस आना चाहती है और उसकी पत्नी बनना चाहती है. सोनिया दोबारा से एक फ्रेश स्टार्ट करने की बात कहती है.

undefined

कुणाल, सोनिया की बातें सुनकर चौंक जाता है और उसे समझ नहीं आता कि वो इसपर क्या बोले. वहीं, नई नवेली दुल्हन वंदना सबकुछ सुनकर शांत रहती है और अपनी शादी के परिणामों के बारे में गहराई से सोचती है.

undefined

बातें अनकही सी में वंदना का किरदार सायली सालुंखे निभाती है. राजन शाही द्वारा निर्मित, बातें कुछ अनकही सी का प्रीमियर 21 अगस्त, 2023 को शुरू हुआ था. अभिज्ञान भावे, गर्विता साधवानी, अरिष्ट जैन भी इसमें है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola