Elvish Yadav Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं एल्विश यादव, यूट्यूब से महीने में इतनी करते हैं कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Mar 2025 1:47 PM

विज्ञापन

Elvish Yadav Net Worth

Elvish Yadav Net Worth: एल्विश यादव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

विज्ञापन

Elvish Yadav Net Worth: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. लोकप्रिय यूट्यूबर इन-दिनों लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड सीजन 2 में अपनी कुकिंग स्कील्स दिखाते नजर आ रहे हैं. 25 जनवरी को प्रीमियर हुए शो में रुबीना दिलैक, अब्दु रोजिक और अभिषेक कुमार जैसे स्टार्स हैं. इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी अपनी डेली व्लॉग्स डालते हैं. जिससे तगड़ी कमाई करते हैं. आइये एक नजर उनके नेटवर्थ पर डालते हैं.

कितने करोड़ के मालिक हैं एल्विश यादव

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एल्विश यादव की कुल संपत्ति लगभग 12.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. सोशल मीडिया पर उनके दो YouTube चैनल भी है, जिसपर लाखों सब्सक्राइबर है. इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर फेसबुक से भी तगड़ी कमाई करते हैं. उनकी यूट्यूब पर मंथली इनकम 8-10 लाख रुपये के बीच है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव लग्जरी लाइफ जीते हैं. जिसमें मंहगे बैग्स, टीशर्ट और स्नीकर्स शामिल है. गुरुग्राम में उनका 16 बीएचके का घर बन रहा है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एल्विश यादव को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की एक पोर्श, 42 लाख रुपये की एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, लगभग 1 करोड़ रुपये की एक ऑडी और 2.22 करोड़ रुपये की एक मर्सिडीज जी-वैगन है.

काफी ट्रैवल करते हैं एल्विश यादव

उनके पास अरमानी, गुच्ची और प्राडा जैसे प्रीमियम फैशन ब्रांड की चीजें हैं. एल्विश के पास नाइकी, जॉर्डन, डियोर, गुच्ची ब्रांड के स्नीकर्स भी है. एल्विश यादव को अक्सर ट्रैवल करना काफी पसंद है. उन्होंने लंदन, तुर्की और थाईलैंड जैसी जगहें घूमी है. इसके व्लॉग्स उनके सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola