ePaper

बिग बॉस 14 के घर में ऐसा कौन है जिसपर लगे थे रेप के चार्ज, सलमान के शो में बड़ा खुलासा

Updated at : 11 Oct 2020 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
बिग बॉस 14 के घर में ऐसा कौन है जिसपर लगे थे रेप के चार्ज, सलमान के शो में बड़ा खुलासा

Bigg Boss 14, Eijaz Khan : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का पहला वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) शनिवार को टेलीकास्ट हो गया. इस दौरान वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) घर के सभी सदस्यों की जमकर क्लास भी लगाई. वहीं, एजाज खान (Eijaz Khan) ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोला. इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एजाज अपने अतीत के बारे में सिद्धार्थ शुक्ला से बात कर रहे थे.

वीकेंड का वार में एजाज खान ने एक लड़की के बारे में जिक्र किया, उन्होंने कहा मैं उसके साथ रिलेशनशिप में था लेकिन वो रिलेशनशिप बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ. उन्होंने बताया कि दोनों साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, लेकिन जब उन्होंने उससे शादी के लिए मना किया तो उन्हें इसके लिए बहुत दिक्कत झेलना पड़ा.

आगे एजाज ने बताया कि उसने पुलिस कंप्लेन करने की कोशिश की जिसकी वजह से वो तनु वेड्स मनु 2 के प्रमोशन पर नहीं जा सके. और जब बात मेरे पापा और भाई पर आई तब मुझे मुंबई छोड़ना पड़ा 2 महीने के लिए. उन्होंने मेरे ऊपर रेप का आरोप लगाया था. शो में उन्होंने बताया था कि, वो घर का सारा सामान लेकर चली गई थी, कुत्तों तक को नहीं छोड़ा था.

Also Read: Bigg Boss 14 : 2 हफ्तों के लिए सिद्धार्थ शुक्ला से ज्यादा फीस ले रही है हिना खान? जानकर चौंक जाएंगे आप

वहीं एजाज का कहना है कि उस वाकये के कारण मैं आज भी लड़कियों से बात करने से घबराता हूं, 10 बार सोचता हूं और कुछ गलत बोल भी देता हूं तो अचानक रुक जाता हूं और उसके बाद उससे माफी भी मांग लेता हूं. वहीं सलमान ने एजाज की ये पूरी बात सुनी और एजाज से कहा कि इसी वजह से वो बिग बॉस के घर में खुल नहीं पा रहे हैं. सलमान ने कहा कि आप कोई क्या सोचेगा इसके लिए परेशान नहीं हों, अगर आप गलत होगे तो गलत दिखोगे. सलमान ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं.

बता दें कि अभिनेता एजाज खान का नाम काव्यांजलि, क्या होगा निम्मो का, भास्कर भारती,मोह मोह के धागे जैसे टेलीविजन शोज से जुड़ा है. एजाज कंगना रनौत की फ़िल्म तनु वेड्स मनु का भी हिस्सा थे. हाल ही में वे वेब सीरीज सिटी ऑफ ड्रीम्स में भी नज़र आए थे. एज़ाज़ बैकग्राउंड डांसर के तौर पर सलमान खान की कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. एजाज का बचपन काफी डिस्टर्ब रहा था. बचपन में ही उनके मां बाप का तलाक हो गया था. वह अपने पिता के साथ मुम्बई में रहते थे जबकि मां उनकी छोटी बहन के साथ हैदराबाद में.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola