ePaper

TMKOC: दिशा वकानी की शो में नहीं होगी वापसी, 'दयाबेन' के किरदार के लिए नये चेहरे की तलाश जारी

Updated at : 10 Jun 2022 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
Disha Vakani TMKOC

Disha Vakani TMKOC

हाल ही में खबरें थीं दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन (Dayaben) जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में वापसी करेंगी.

विज्ञापन

हाल ही में खबरें थीं दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन (Dayaben) जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में वापसी करेंगी. बताया गया कि शो का नया प्रोमो दोबारा उनकी एंट्री का संकेत दे रहा है. फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं. हालांकि शो के निर्माता असित मोदी ने हवा साफ कर दी है. दिशा ने 5 साल पहले शो से ब्रेक लिया था.

दयाबेन के किरदार की होगी जल्द वापसी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, “दयाबेन का किरदार अपनी वापसी के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन यह दिशा वकानी नहीं है. दिशा के रिप्लेसमेंस के लिए ऑडिशन जारी हैं और जल्द ही दयाबेन के रूप में एक नई अभिनेत्री आने वाली हैं.”

इस वजह से लगा रिप्लेसमेंट में समय

निर्माताओं को एक रिप्लेसमेंट लाने में इतना समय क्यों लगा? इस बारे में जवाब देते हुए असित मोदी ने कहा, “दिशा को रिप्लेस करने में हमें इतना समय क्यों लगा, इसका कारण यह है कि शादी के बाद दिशा ने कुछ समय के लिए काम किया. इसके बाद उन्होंने एक ब्रेक लिया और उनक पहला बेबी हुआ इसके लिए उन्होंने ब्रेक जारी रखा. उन्होंने कभी नौकरी नहीं छोड़ी. हमें उम्मीद थी की दिशा वापस आ जाएगी. लेकिन फिर यहां महामारी आ गई. उस दौरान शूटिंग पर बहुत अधिक प्रतिबंध थे. भले ही हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे थे, दिशा ने कहा कि वह शूटिंग पर लौटने से डर रही थी. “

Also Read: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप? आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
दिशा वकानी के बारे में कही ये बात

हमने उसका इंतजार करने का फैसला किया क्योंकि शो के साथ उसका लंबा जुड़ाव है और पूरी टीम के साथ उसका अच्छा रिश्ता है. हम उनकी वापसी को लेकर हमेशा सकारात्मक थे. अब भी उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट्स नहीं दिए हैं क्योंकि उसके मामले में इसकी जरूरत नहीं है. वह परिवार की तरह है. हाल ही में उनका दूसरा बच्चा हुआ है और अब वह शो में वापसी नहीं कर पाएंगी. नई दयाबेन को खोजने के लिए ऑडिशन जोरों पर हैं और हम जल्द ही फाइनल कर लेंगे. दर्शकों को शो में नए किरदार के बारे में और जानने को मिलेगा. हम दर्शकों को अपडेट रखेंगे.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola